Banda Reel Viral: सोशल मीडिया जिस तरह लोगों से जुड़े, अपनी मार्केटिंग करने, चीजों को सिखने के लिए जितना अच्छा है। उतना दिखावे और लाइक, कमेंट्स के चक्करों में खुद की परवाह करना भूल चुका है। हम ऐसा इसलिए बोल रहे है क्योंकि रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान की फिर्क नहीं कर रहे। अक्सर अलग दिखने, अलग दिखाने, और अलग करने की होड़ में खतरनाक रास्ते अपनाते नज़र आ जाते है। हाल ही में, ऐसी ही घटना सामने आई। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक युवक रील बना रहा था, जिसके दौरान उसकी जान चली गई। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े: Taapsee Pannu Marriage: वायरल वीडियो में दिखा रोमांटिक डांस, फैंस शादी को लेकर उत्साहित
रील से रियल लाइफ बदली
जानकारी के मुताबिक, बांदा के खैराडा गांव का रहने वाला एक युवक, शिवम खंभे, लटककर रील बना रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक उल्टा लटककर व्यायाम कर रहा था और उसका एक दोस्त इसका वीडियो बना रहा था। लेकिन इसी दौरान हादसा हो गया। शिवम नीचे गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। चोट इतनी खतरनाक थी कि उसकी मौत मौके पर ही हो गई। पुलिस को जब इस घटना कि जानकारी मिली तो वे घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शिवम का शव पोस्टमार्टम के लिए ले भेज दिया है। जिससे हासदे के बारे में सही जानकारी मिल पाये।
यह भी पढ़े: Radhika Merchant Bridal Shower की तस्वीरें सोशल मीडिया मचा रहे धूम, पिंक नाइट सूट थीम दिखे सेलिब्रेटी
रो-रो कर हुआ बुरा हाल
घटना के बाद से शिवम के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि वह इस तरह के रील बनाया करता था और उसे इस पर कई बार टोका भी गया था, लेकिन कई बार मना करने के बावजूद वह (शिव) इस तरह के खतरनाक रील बनाता रहता था। जब उनके परिजनों को उसकी मौत की जानकारी मिली, तो उन्हें इसका यकीन ही नहीं हुआ।
मौत के बाद वीडियो वायरल
शिवम की मौत के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि लोग रील बनाने के लिए अपनी जान को खतरे में डालने से कतराते नहीं हैं। तो दूसरे यूजर ने लिखा कि खतरनाक स्टंट करते लोगों को कोई रोक नहीं सकता है, और इसी तरह की घटनाएं लोगों की आंखें खोलती हैं।
यह भी पढ़े: DTC Viral Video: अश्लिलता की हद्द पार, बिकिनी पहन DTC बस में चढ़ी महिला