गुजरात के नए मुख्यमंत्री के लिए भाजपा ने रविवार को भूपेंद्र भाई पटेल के नाम पर मुहर लगा दी। CM के तौर पर उनका नाम सबके लिए चौंकाने वाला रहा। इसकी वजह यह है कि पटेल हमेशा लो प्रोफाइल रहते हैं, लेकिन पाटीदार समाज में उनकी अच्छी पकड़ है। इसी खूबी ने उन्हें इस रेस में सबसे आगे निकला। वहीं, RSS से लंबे वक्त का जुड़ाव और पार्टी कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क में रहना भी उनके पक्ष में गया। वे मोदी-शाह की गुड बुक में शामिल माने जाते हैं।
भूपेंद्र पटेल का जन्म15 जुलाई 1962 को हुआ था। भूपेंद्र पटेल ने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। वह कड़वा पाटीदार समाज के नेता है । भूपेंद्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुकी और वर्त्तमान में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के करीबी भी माने जाते हैं, भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री पद मिलाने का मुख्या कारण भी यही माना जाता हैं। भूपेंद्र पटेल को उनके निर्वाचन क्षेत्र में कार्यकर्ता ‘दादा’ कहकर पुकारते हैं।

CM बनने की खबर परिवार को मीडिया से पता चली
भूपेंद्र पटेल की बहू देवांशी पटेल ने ससुर के मुख्यमंत्री चुने जाने पर कहा कि आज का दिन हमारे लिए दिवाली की तरह है। इसकी कभी उम्मीद नहीं थी। यह हमारे परिवार के लिए सरप्राइज की तरह है। हमें भी इसकी जानकारी खबरें देखकर हुई।

नगर पालिका अध्यक्ष से मुख्यमंत्री तक का सफर

भूपेंद्र भाई 1999 से 2000 और 2004 से 2005 तक मेमनगर नगरपालिका के चेयरमैन रहे।
वे 2010 से 2015 तक अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन रहे।
2015-17 के दौरान अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (ओडा) के चेयरमैन रहे।
2017 में पहली बार घाटलोडिया सीट से विधायक बने। उन्होंने 1 लाख से ज्यादा वोट से जीत दर्ज की थी।

2017 में पहली बार विधायक बने
भूपेंद्र पटेल ने 2017 के विधानसभा चुनाव में अहमदाबाद जिले की घाटलोडिया सीट से रिकॉर्ड 1.17 लाख वोट से जीत दर्ज की थी। उन्हें 1.75 लाख से ज्यादा वोट मिले थे। उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के शशिकांत पटेल को 57,902 वोट मिल पाए थे। पहली बार विधायक बने पटेल को अब पार्टी ने राज्य की कमान सौंप दी।

आनंदीबेन के कहने पर विधायक का टिकट मिला था
आनंदीबेन पटेल ने 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद उनके कहने पर ही घाटलोडिया सीट से पटेल को टिकट दिया गया था। 2017 में विधानसभा चुनाव के समय दायर हलफनामे के अनुसार, उनके पास 5.20 करोड़ रुपए की संपत्ति है। पटेल के पास एक आई-20 कार और एक एक्टिवा टू-व्हीलर भी है।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पति से तलाक के बाद बेटी की परवरिश के लिए दर-दर भटक रही ये एक्ट्रेस गोविंदा की भांजी आरती सिंह का शादी के 4 महीने बाद होगा तलाक ? डार्क सर्कल को करें बाय, बस अपनाएं ये घरेलु उपाय अपनी बोल्ड लुक की वजह से बदनाम है ये मुस्लिम एक्ट्रेस, क्रिश्चियन से की शादी बहुत खास है पांडवों से जुड़ी इस शिव मंदिर का इतिहास