Bihar Special

Bihar Special: बिहार के किशनगंज में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है। यह घटना किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड के ठाकुरगंज प्रखंड में हुई है, जो कि बिहार-बंगाल की सीमा के पास स्थित है। सभी नवताज शिशु स्वस्थ हैं। और सभी लड़कियां हैं।

चमत्कारी घटना से सब हैरान

हैरानी की बात यह रही की बिना ऑपरेशन के सभी बच्चों का जन्म हुआ है। मां और बच्चियां सभी स्वस्थ हैं। हालांकि अभी उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के जाल मिल्लिक गांव निवासी जावेद आलम की पत्नी ताहेरा बेगम ने एक साथ बच्चियों को जन्म दिया। उसका पति जावेद काम के चलते बिहार से बाहर था। नर्सिंग होम की चिकित्सक डॉक्टर फर्जना नूरी की टीम ने सफल प्रसव कराया। उन्होंने बताया कि जब महिला दो महीने की गर्भवती थी, तभी से वो इलाज कर रही थीं।

5 नवजात की खबर सुन डरी महिला

दरअसल, अल्ट्रासोनोग्राफी के जरिए पता चला था कि महिला के गर्भ में 5-5 नवजात हैं। जब महिला को इस बात का पता चला तो वह डर गई। लेकिन डॉक्टरों ने महिला को हौसला बढ़ाया। महिला ने पांचों बच्चियों को जन्म दे सभी को हैरान किया है। वहीं बच्चियों को जन्म देने वाली ताहेरा बेगम ने बताया कि उसको पहले से एक बेटा है। अब उनकी कुल 6 बेटियां है।

वहीं, पहले पता चला था कि महिला के गर्भ में 4 बच्चें है। लेकिन बाद में जब अल्ट्रासाउंड कराया गया तो पता चला कि महिला के गर्भ में चार नहीं पांच बच्चे हैं। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. हर कोई इसे चमत्कार मान रहा है।

यह भी पढे़: Kanpur Special: महिला ने रोड पर किया हंगामा, चौराहे पर निकालने लगी कपड़े, आखिर क्या है मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरियाणा कांग्रेस का किया संकल्प पत्र जारी, 7 वादे करेंगे पूरे पति से तलाक के बाद बेटी की परवरिश के लिए दर-दर भटक रही ये एक्ट्रेस गोविंदा की भांजी आरती सिंह का शादी के 4 महीने बाद होगा तलाक ? डार्क सर्कल को करें बाय, बस अपनाएं ये घरेलु उपाय अपनी बोल्ड लुक की वजह से बदनाम है ये मुस्लिम एक्ट्रेस, क्रिश्चियन से की शादी