उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज और तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के दो स्थानो पर 400 करोड़ से अधिक के परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण किये। इसके बाद वहां के दोनों स्थानो पे जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान बुद्ध के वजह से कुशीनगर दुनिया के नक्शा आया है। 13 शक्तिशाली देशों में बुद्ध यहां के शिक्षा और संस्कृति को पहुँचाया। उनहोने आगे कहा कि यहाँ से पहला उड़ान भी अंतरराष्ट्रीय जहाज का होगा। निर्धारित समय से लगभग 35 मिनट देर से पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले दीप जलाकर कार्यक्रम कि शुरुआत की। उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1977 से लेके 2017 के सितंबर माह तक 700 से एक हजार तक बच्चा हर साल इंसेफेलाइटिस के चपेट में आ रहे थे। उसमे ज्यादातर बच्चों कि मौत हो जाती थी । लेकिन हम सब प्रधानमंत्री जी के आभारी हैं कि उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन , शुद्ध पेयजल के योजना लेकर ए और इस जानलेवा बीमारी को खत्म किया। अब यहाँ मासूम बच्चे सुरक्षित हैं। उन्होंने देश के राजनीति एजेंडा को बदला। सीएम ने आगे कहा कि 1947 से जाति-मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पे योजना आते रहे। आज बिना भेदभाव के लोगों को योजना का लाभ मिल रहा हैं, देश में राजनीति तुष्टिकरण रहा तो आतंकवाद, भ्रष्टाचार भी रहे, लेकिन आज सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के तर्ज पे कार्य हो रहा हैं। शौचालय चेहरा देखके नहीं दिया जा रहा हैं ।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले राशन तक नहीं मिल रहा था। अब्बाजान कहे जाने वाले लोग उसको हजम कर जाते थे। कुशीनगर के राशन नेपाल और बांग्लादेश जाता था। अब गरीब का राशन खाने वाला जेल जायेगा। इसी संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा हैं। गरीब का अन्न सपा बसपा के लोग खा जाते थे। नौकरी के नाम पे वसूली होता था। योग्य चयनित नहीं हो पा रहे थे। पैसा भी जाता था और नौकरी भी नहीं मिलती थी। प्रदेश की भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में साढ़े चार लाख नौजवानो को नौकरी दिया है। दिव्यांग, वृद्धा को पेंशन मिल रहा है। बिजली भी नहीं मिलती थी। लेकिन अब 16 से 20 घंटा बिजली मिलत मिल रही हैं। जनप्रतिनिधि का जितना अधिकार है उतना जनता का भी है। कुशीनगर का किसान खुशहाल है, किसान सम्मान निधि के लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर के दो विधानसभा क्षेत्र में आज 400 करोड़ से ज्यादा के योजना का शिलान्यास और लोकार्पण किया जा रहा है। कुशीनगर के लिए अभी ये ट्रेलर है। इससे भी बड़ा काम होना है यहाँ। जनप्रतिनिधि काफी मेहनत किये है। मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने के लिए आना है। कुशीनगर का अपना मेडिकल कॉलेज होगा। उसके लिए बहुत ही जल्द आऊंगा। लगभग 30 मिनट के संबोधन में सीएम विपक्ष पे हमला बोला, जनता में नया उम्मीद भी जगा गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इंदिरा जी ने संतों पर गोलियां चलवाई तो सोनिया जी ने रामसेतु के अस्तित्व पे सवाल उठाया। गरीब कोशौचाल मोदी जी ने दिया। आवास, किसान सम्मान निधि देकर गरीब का सम्मान बढ़ाया। प्रदेश में साढ़े चार लाख नौजवान को नौकरी दी गयी, इस मौका पर कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे, खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, हाटा के विधायक पवन केडिया, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह, उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, सफाई आयोग के उपाध्यक्ष लालबाबू बाल्मीकी, पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, डीएम एस. राजलिंगम, एसपी सचिंद्र पटेल, सीडीओ अनुज मलिक सहित और भी लोग मौजूद रहे।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनन्‍या पांडे से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर को मिला नया प्यार क्या कैप्सूल कवर वेज होता है या नॉनवेज ? फिल्ममेकर्स के करोड़ों रुपये क्यों लौटा देते हैं पंकज त्रिपाठी? सीने पर ऐसा टैटू बनवाया कि दर्ज हुई FIR, एक पोस्ट शख्स को मुशीबत में डाला इस वजह से हार्दिक पंड्या को नहीं बनाया कप्तान