Congress PresidentCongress President

Congress President: कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को बुधवार को नया अध्यक्ष चुना गया है। मल्लिकार्जुन ने अपने प्रतिकूल शशिथरूर को 6825 वोटों से हराया। उन्होंने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं अपने साथी शशि थरूर को बधाई देना चाहता हूं। मैं उनसे मिला और चर्चा की है कि पार्टी को कैसे आगे बढ़ाया जाए।

खड़गे ने आगे कहा कि कांग्रेस ने लगातार लोकतंत्र को मजबूत किया, संविधान की रक्षा की। मैं सोनिया गांधी का आभार व्यक्त करता हूं, उन्होंने अपने खून पसीने से पार्टी को सींचा है। सरकार देश में नफरत फैला रही है। पूरा देश राहुल गांधी के संघर्ष से जुड़ रहा है। वही कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मैंने उनके घर जाकर उन्हें(मल्लिकार्जुन खड़गे) बधाई दी। मैं खुश हूं कि इस चुनाव के बाद कांग्रेस को एक नए अध्यक्ष के नेतृत्व में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मैं आभारी हूं कि इतने सारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुझे समर्थन दिया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- खड़गे साहब का अध्यक्ष बनना हमारे लिए गर्व की बात है। वे बेहद अनुभवी वरिष्ठ नेता हैं। खड़गे जी के नेतृत्व में आने वाले समय में कांग्रेस और मज़बूत होगी। सोनिया जी और राहुल जी का पूरा समर्थन उनके साथ रहेगा।

मल्लिकार्जुन को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने के बाद विपक्ष के कुछ नेतओं ने बधाई दी तो कुछ ने निशाना साधा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने दिए बयान में कहा, ये कांग्रेस का आंतरिक मामला है। मेरी ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे जी को शुभकामनाएं। कितने वोट रिजेक्ट हुए कितने गलत पड़े ये भी अपने आप में बहुत बड़ा प्रश्न खड़ा करता है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोला कि- कोई नाम का मुक्त होने से नहीं होगा। उसका मूल कहां है, किस परिवार में कांग्रेस छुपा है। कांग्रेस का कुछ नहीं होगा। उनके पास विजन, पॉलिसी, प्रोग्राम, सोच-विचार नहीं है। आप किसी को अध्यक्ष बनाओ पर प्रोपर्टी उसी परिवार की रहेगी।

वही हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने अपने बयान में कहा कि- ये अध्यक्ष नहीं रिमोट चुने गए हैं, इनके माध्यम से गांधी परिवार पार्टी को चलाएगा। बिना गांधी कोई कांग्रेस पार्टी चला नहीं सकता। इन्होंने सीताराम केसरी को अध्यक्ष बनाया और उन्हें उठा कर बाहर फेंक दिया। रिमोट कंट्रोल गांधी परिवार के हाथ में होगा।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनन्‍या पांडे से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर को मिला नया प्यार क्या कैप्सूल कवर वेज होता है या नॉनवेज ? फिल्ममेकर्स के करोड़ों रुपये क्यों लौटा देते हैं पंकज त्रिपाठी? सीने पर ऐसा टैटू बनवाया कि दर्ज हुई FIR, एक पोस्ट शख्स को मुशीबत में डाला इस वजह से हार्दिक पंड्या को नहीं बनाया कप्तान