Site icon Sachchai Bharat Ki

Deoria News: बारात जाने से पहले दूल्हा हुआ फरार, प्रेम-प्रसंग की आशंका

Deoria News

Deoria News: देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र में चौकाने वाला मामला सामने आया हैं। यहाँ एक गांव से रविवार को कुशीनगर के फाजिलनगर में बारात जाना था। लेकिन उससे पहले ही दूल्हा गायब हो गया। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। वही जब ये ख़बर दुल्हन के घर पहुंची तो दुल्हन का रो-रोकर बुरा हो गया। इस घटना के बाद दुल्हन के परिजन भी दूल्हे की तलाश शुरू करने लगे लेकिन रविवार रात तक दूल्हे का कुछ पता नहीं चल सका।

ये भी पढ़े: Barhaj Deoria: बाइक पर Reel बना रहा था युवक, महिला की हुई मौत

दरअसल, देवरिया जिले के के गांव से कुशीनगर जिले के फाजिलनगर में बारात जानी थी। बारात ले जाने की सभी तैयारी हो गई थी। इसी बीच शनिवार को दूल्हा मेकअप कराने के बहाने घर से निकला और मोबाइल बंद करके फ़फ़र हो गया। उधर घर में पूरी तैयारी जोरों पर थी। काफी देर तक दूल्हे के घर न पहुँचाने पर परिजनों ने उसको कॉल किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।

दूल्हे के घर ना पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। उधर इस बात की ख़बर दुल्हन के परिजनो को भी लग गई। ख़बर मिलते ही दुल्हन के परिजन भी दूल्हे के घर पहुँच गए। दूल्हे के गायब होने की ख़बर सुनकर दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार पिछले 6 जून को तिलक संपन्न हुआ था।

ये भी पढ़े: Kushinagar: परिजनों ने शादी से किया इंकार, प्रेमी जोड़े ने काटा अपना गला

इस घटना के बाद दोनों पक्षों में सामान वापस करने की पंचायत चल रही हैं। कुछ लोग दूल्हे के भाई से दुल्हन की शादी करने के लिए कह रहे थे लेकिन दुल्हन के परिजन इस बात के लिए तैयार नहीं हुए। ग्रामीणों का कहना हैं कि फरार दूल्हा इस शादी के पहले मना कर चूका था। माना जा रहा हैं कि लड़के का पहले ही किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था जिसकी वजह से लड़का शादी करने के लिए राजी नहीं हो रहा था। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। हालांकि अभी इस संबंध में किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है। Deoria News

Exit mobile version