कलयुगी पति ने काट डाली पत्नी की नाक, Girlfriend के चक्कर में दिया वारदात अंजामकलयुगी पति ने काट डाली पत्नी की नाक, Girlfriend के चक्कर में दिया वारदात अंजाम

Uttar Pradesh के Lakhimpur Kheri से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी पति ने गर्लफ्रेंड के चक्कर में अपनी ही पत्नी की नाक काट दी। हद तो तब हो गई जब आरेपी पति अपनी पत्नी की कटी नाक को लेकर मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद पीड़ित महिला पुलिस थाना पहुंचकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करावाई।

जानकारी के अनुसार, पत्नी की कथित रूप से नाक काटने वाला शख्स दो बच्चों का पिता है। पत्नी के अलावा उसके अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। उसी महिला के चक्कर में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। बातचीत से शुरू हुआ विवाद बाद में नाक काटने तक पहुंच गया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी विक्रम लखीमपुर खीरी के बांसताली गांव का रहने वाला है। उसकी शादी मोहम्मदाबाद की सीमा देवी से हुई थी। शादी को कई साल हो चुके हैं और दोनों के दो बच्चे भी हैं। हाल ही में सीमा देवी को अपने पति विक्रम के दूसरी महिला के साथ अफेयर का पता चला। यह सीमा देवी बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उन्होंने पति के सामने अपना विरोध दर्ज कराया।

वहीं पति के अफेयर का खुलासा होने के बाद घर में तनाव रहने लगा। हर दिन किसी ना किसी बात पर झगड़ा होने लगा। बीते शनिवार की रात को भी यही हुआ। रात लगभग 8 बजे विक्रम ने अपनी पत्नी सीमा देवी से खाना बनाने के लिए कहा तो सीमा ने खाना बना दिया। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई। इसके बाद विक्रम अपनी मासूम बेटी को पीटने लगा और उस पर अपना गुस्सा निकालने लगा।

पत्नी की कटी नाक जेब में डालकर हुआ फरार पति

इस दौरान बेटी को बचाने के लिए सीमा देवी को आगे आना पड़ा और बीच-बचाव करने लगी। इतने में विक्रम में धारदार हथियार उठाया और अपनी सीमा देवी की नाक काट दी। विक्रम की बेरहमी यहीं नहीं रुकी। आरोप के मुताबिक, उसने सीमादेवी की नाक काटकर अपनी जेब में रख ली और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेशी के बाद आरोपी विक्रम को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आकाशीय बिजली से बचने के लिए क्या करें ? कौन है जिनके साथ नोरा फतेही की डेटिंग की अफवाह फ़ैल रही है। क्यों दी गई खूबसूरत महिला जासूस को मौत की सजा। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल बने पिता, घर आई नन्ही परी सुबह जल्दी उठने के 6 प्रमुख फायदे जानने के बाद आप भी सुबह जल्दी उठोगे