उत्तर प्रदेश सरकार ने किन्नर बोर्ड का गठन किया है, जिसमें सोनम किन्नर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. मुख्यमंत्री खुद इस बोर्ड के अध्यक्ष हैं. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोनम को राज्यमंत्री का दर्जा दिया है।
उत्तर प्रदेश में किन्नर समाज का चर्चित चेहरा किन्नर नेता सोनम को योगी सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने किन्नर बोर्ड का गठन किया है, जिसमें सोनम किन्नर को उपाध्यक्ष बनाया गया। किन्नर बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद सोनम किन्नर ने अखिलेश यादव को श्राप भी दिया है।
सोनम ने कहा कि ‘अखिलेश यादव अब कभी भी सरकार नहीं बना पाएंगे। वह जहां से चुनाव लड़ेंगे अगर पार्टी हमें टिकट देती है तो मैं अखिलेश के खिलाफ चुनाव लड़ूंगी। पूरा किन्नर समाज भाजपा के साथ है और एक बार फिर यूपी में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।’