Lucknow Gang Rape

Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी में हाल ही में एक रेप का मामला फिर सामने आया है। ये रेप के मामले आये दिन यूपी में होते रहते है। जिसे महिला की सुरक्षा पर बढ़े सवाल उठते है। आपको बता दें कि लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक भयावह घटना सामने आई है। जहां एक दलित महिला से साथ सात लोगों ने गैंगरेप किया। घटना की जानकारी के मुताबिक, महिला अपने घर से पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवाएं लेने के लिए जा रही थी। समय दोपहर का था। बदमाशों ने जब उसे दोपहर में सुनसान जगह पर देखा तो सात लोगों ने पकड़ लिया। बदमाशों ने उसके साथ जबरन एक बाग में ले गये और दुष्कर्म किया।

कैसे दी घटना को अनजाम

जानकारी के मुताबिक, गोसाईंगंज इलाके में रहने वाली दलित महिला मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दवा लेने सुशांत गोल्फ सिटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही थी। महिला खुर्दही बाजार के पास पहुंची थी कि वहां कटर बक्सा निवासी अनवर और उसके 6 साथियों ने महिला को पकड़ लिया। जबरन उसे बाग में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

महिला ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की। साथ ही, मोबाइल छीन लिया। सातों आरोपी दुष्कर्म करने के बाद वहां से फरार हो गया। महिला घर पहुंची और परिजनों से आपबीती बताई। इसके बाद महिला और परिजन थाने पहुंचे, अनवर सहित 7 आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।

Jhansi News: ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई दुल्हन की युवक ने हत्या, फिर किया अपना जीवन अंत

शिकायत के बाद जांच-पड़ताल जारी

पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है, जांच जारी है। घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का है। रात में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी है। सभी आरोप फरार हैं। उनके परिजनों और दोस्तों से पुलिस ने पूछताछ की है।

तीन बच्चों की मां है पीड़िता…

पुलिस की जांच से पता चला कि पीड़िता की उम्र 30 साल है और उसकी शादी हो चुकी है। पति शहर में ऑटो चलाता है। वहीं, महिला के 3 बच्चे भी हैं। देर रात महिला की शिकायत पर जांच शुरू की गई है। जिस लोकेशन पर दुष्कर्म की बात कही जा रही है, वह पब्लिक प्लेस है। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की है।

हुआ मेडिकल जांच, क्या है थाना प्रभारी का कहना

जांच में जुटी पुलिस ने बुधवार सुबह महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई। सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं, एडीसीपी साउथ शशांक सिंह का कहना है कि पीड़िता अभी सदमे में हैं। उनसे अधिक बात नहीं हो सकी है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही। आरोपियों के परिजनों और करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Agra Special: सास का आया बहू पर दिल, जबरन बनाया शारीरिक संबंध, अजब केस सब हैरान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरियाणा कांग्रेस का किया संकल्प पत्र जारी, 7 वादे करेंगे पूरे पति से तलाक के बाद बेटी की परवरिश के लिए दर-दर भटक रही ये एक्ट्रेस गोविंदा की भांजी आरती सिंह का शादी के 4 महीने बाद होगा तलाक ? डार्क सर्कल को करें बाय, बस अपनाएं ये घरेलु उपाय अपनी बोल्ड लुक की वजह से बदनाम है ये मुस्लिम एक्ट्रेस, क्रिश्चियन से की शादी