मुंबई: Maharashtra के परभणी जिले से एक दुःखद खबर सामने आई है। यहाँ सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीला गैस सूंघने से पांच कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि उनके साथ गए एक अन्य कर्मचारी की हालत गंभीर थी और उसे मुंबई से लगभग 500 किलोमीटर दूर जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ये भी पढ़े: New Delhi: आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया
उन्होंने बताया कि घटना सोनपेठ पुलिस थाना क्षेत्र के भौचा टांडा इलाके में गुरुवार शाम को हुई। अधिकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर छह मजदूर एक खेत में स्थित सेप्टिक टैंक में सफाई करने के लिए घुस गए। टैंक की सफाई करते समय उनका दम घुटने लगा और वे अचेत हो गए। उसके सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया।
ये भी पढ़े: Kolkata: चक्रवात मोचा आज “बहुत गंभीर” तूफान में बदल जाएगा, बंगाल अलर्ट पर
अधिकारी ने बताया कि सोनपेठ पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जुलाई 2022 में, सरकार ने लोकसभा को सूचित किया कि 2019 से सीवर और सेप्टिक टैंक की खतरनाक सफाई करते समय 188 लोगों की मौत हो गई थी। Maharashtra