हादसा-1 कटरा वैष्णो देवी मंदिर
नए साल की शुरुआत में ही एक दुखद हादसे से हुई है। नए साल पर जम्मू-कश्मीर में कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। माता का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी थीं। इसी दौरान देर रात करीब 2:45 बजे भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने से इसमें 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हैं जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को कटरा के नारायना अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मृतकों में अब तक 8 लोगो की पहचान की जा चुकी है, मरने वालो में उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा तथा दिल्ली के श्रद्धालु शामिल है।

हादसा-2 भिवानी हरियाणा
हरियाणा के भिवानी जिले में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिले के तोशाम एरिया में शनिवार सुबह 8:30 बजे खनन के दौरान पहाड़ दरक गया, जिसमें 20 से 25 लोगों के दब गए।खबर लिखने तक तीन मजदूरों के शव निकाले गए हैं। पहाड़ दरकने से गिरे सैकड़ों टन वजनी पत्थरों के नीचे कई पोकलेन मशीनें, ट्रक और अन्य वाहन भी दब गए।
वहीं पहाड़ का जो हिस्सा टूटकर गिरा है वह इतना बड़ा है कि उसे हटाने में काफी दिक्कते का सामना करना पद रहा है। पुलिस और प्रशासन ने मीडिया के घटनास्थल पर जाने पर पाबंदी लगा दी है।

मिली जनकारी के अनुसार, NGT की रोक के कारण तोशाम के डाडम एरिया में खनन कार्य पर रोक थी। शुक्रवार को ही यहां रोक हटने के बाद खनन कार्य शुरू हुआ था। शनिवार सुबह 8:30 बजे खनन के दौरान पूरा पहाड़ दर गया और उसके नीचे करीब 20-25 लोग नीचे दब गए।

हादसा-3 तमिलनाडु प्राइवेट पटाखा फैक्ट्री में आग
शाम होते-होते तीसरा बड़ा हादसा देश के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में हो गया। यहां शिवकाशी के पास कलाथुर गांव में एक प्राइवेट पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 4 मजदूरों की जान चली गई। जबकि 8 लोग बुरी तरह घायल हैं। घायलों में एक 8 साल का बच्चा भी शामिल है, जो अपने पिता के साथ फैक्ट्री आया था।

पुलिस ने बताया कि RKVM फायरवर्क्स फैक्ट्री में आग लगने से एक के बाद एक करके कई धमाके हुए, जिसमें पटाखों और ज्वलनशील केमिकल के स्टॉक वाले 6 वेयरहाउस और शेड खाक हो गए। नए साल के मौके पर फैक्ट्री के मालिक ने एक पूजा रखी थी, जिसमें मजदूर शामिल होने आए थे। पूजा के बाद कुछ मजदूरों ने नए तरीके के पटाखे बनाने के लिए बेहद ज्वलनशील केमिकल्स को मिलाना शुरू कर दिया। इसके बाद विस्फोट हो गया।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनन्‍या पांडे से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर को मिला नया प्यार क्या कैप्सूल कवर वेज होता है या नॉनवेज ? फिल्ममेकर्स के करोड़ों रुपये क्यों लौटा देते हैं पंकज त्रिपाठी? सीने पर ऐसा टैटू बनवाया कि दर्ज हुई FIR, एक पोस्ट शख्स को मुशीबत में डाला इस वजह से हार्दिक पंड्या को नहीं बनाया कप्तान