Noida UP: उत्तर प्रदेश के नॉएडा में जीजा में पुलिस एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। यहाँ जीजा ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अपने साले की हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नॉएडा के इकोटेक-3 थाने की पुलिस ने मेल का खुलासा करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें मुख्या आरोपी मृतक का जीजा है।
यह भी पढ़ें:- Noida: क्रिकेट खेलते वक़्त खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक, पिच पर तोड़ा दम
दरअसल, इकोटेक-3 थाना के ग्रीन बेल्ट के झाड़ियों में एक युवकका शव पड़ा हुआ था। जाँच पड़ताल के बाद मृतक की पहचान अलीगढ़ के विपिन के रूप हुई की है। विपिन फेस-2 के एक कंपनी में काम करता था। पुलिस की शुरुआती जाँच में ऐसा लगा की युवक की नेचरल मौत हुई है लेकिन संदिग्ध लगने पर ब्लाइंड हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एक टीम को गठित किया।
यह भी पढ़ें:- UP Crime: प्रेम जाल में फंसाकर लड़की से बनाया शारीरिक सम्बन्ध, शादी की बात पर मुकरा प्रेमी
इसके बाद मृतक से जुड़े कड़ियों को पुलिस जोड़ने कोशिश करने लगी। पुलिस को जाँच में हत्या शक विपिन के जीजा पर होने लगी। जिसके बाद पुलिस मृतक के जीजा के तलाश में जुट गई। जाँच के दौरान पुलिस को इंटेलिजेंस से पता चल कि विपिन का जीजा अपने एक साथी के साथ कुलेसरा पुष्ट के पास आया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मृतक के जीजा और उसके साथी श्यामवीर से जब कड़ाई से पूछ-ताछ की तो पुलिस को पता चला कि जोनी की पत्नी मरिटल विपिन की चचेरी बहन है। जोनी को शक था कि उसकी पत्नी और उसके साले के बीच नाजायज सम्बन्ध है। इसी बात को लेकर जोनी और विपिन के विवाद हुआ था जिसके बाद जोनी ने अपनी पत्नी से मिलने के लिए मना किया था लेकिन फिर भी दोनों मिलते रहे।
यह भी पढ़ें:- UP Crime: प्रेम जाल में फंसाकर लड़की से बनाया शारीरिक सम्बन्ध, शादी की बात पर मुकरा प्रेमी
इसके बाद विपिन के जीजा ने उसकी हत्या का खउफनाक प्लान तैयार किया। विपिन कि हत्या करने के लिए जोनी ने अपने दोस्त श्यामवीर को भी अपने प्लान में शामिल किया। जोनी ने अपने दोस्त को पैसे लालच दिया कि विपिन को मारने के बाद उसके पास से जो भी पैसे मिलेंगे उसे वो आपस में बाँट लेंगे। प्लान के मुताबिक 10 जनवरी को दोनों मिलकर विपिन को शराब पीने के लिए बुलाया।
उसके बाद विपिन को कुकराला पुष्ट ले गए जहाँ तीनो ने जमकर शराब पी। इसके बाद जोनी और उसके दोस्त ने मिलकर विपिन का रस्सी से गला घोटकर हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंकर मौके से फरार हो गए। साथ विपिन का फ़ोन जोनी के दोस्त श्यामवीर ने अपने पास रख लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर विपिन के अकाउंट से 8400 रुपए अपने कहते में ट्रांसफर कर लिया पुलिस को शक ना इसके लिए दोनों ने मृतक की पत्नी के साथ रहे और शव बरामद के वक़्त मौके पर उसके साथ पहुंचे।