बंगाल के जलपाईगुड़ी में गुरुवार की शाम करीब 5 बजे बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस जलपाईगुड़ी के डोमोहानी के पास मोएनोगुड़ी पटरी से उतर गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल है, कई यात्रियों के डिब्बों में फंसे होने की आशंका है। जलपाईगुडी के DM ने इसकी पुष्टि की है। , जिन्हें रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन जारी है। अंधेरे की वजह से बचाव अभियान में मुश्किल आ रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे के तुरंत बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात की है। बीकानेर एक्सप्रेस मंगलवार की रात राजस्थान के बीकानेर से रवाना हुई थी। बताय जा रहा है कि गुरुवार की सुबह 5.44 बजे ट्रेन पटना रेलवे स्टेशन से गुवाहाटी के लिए रवाना हुई थी।
तश्वीरों में देखिये ट्रैन हादसा
![](https://sachchaibharatki.com/wp-content/uploads/2022/01/guwahati-bikaner-express-derailed-sixteen_nine.webp)
![](https://sachchaibharatki.com/wp-content/uploads/2022/01/Train-Acc.jpg)
![](https://sachchaibharatki.com/wp-content/uploads/2022/01/9bb3a95b696d3162e5ca9c8536ed1f6c_original.webp)
![](https://sachchaibharatki.com/wp-content/uploads/2022/01/image-22-1-1024x536.jpg)