कत्थक नृत्य परंपरा को अंतर्राष्ट्रीय स्टार पर पहचान दिलाने वाले पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित बिरजू महाराज जी का सोमवार की सुबह मृत्यु हार्ट अटैक से निधन। 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात दिल्ली के साकेत हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बिरजू महाराज की पोती रागिनी ने बताया कि महाराज का एक महीने से इलाज चल रहा था। बीती रात करीब 12.15-12.30 बजे के बीच उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित के लोगों ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा-
भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!

योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा-
कथक सम्राट, पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उनका जाना कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

कांग्रेस ने अपने ऑफिसियल ट्वीट कर लिखा है-
कथक सम्राट पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज का निधन भारतीय नृत्य परंपरा के लिए बड़ा आघात है। उनके निधन से उपजे खालीपन को भरना असंभव है। इस दुःख की घड़ी में कांग्रेस परिवार की संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ है।

बिहार के मुख्यमंत्री ने लिखा है-
महान कथक नर्तक और पद्म विभूषण पं० #BirjuMaharaj जी का निधन दुःखद। उनके निधन से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्हें बिहार सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर का कला पुरस्कार 2013 में दिया गया था। वे कलाकारों के प्रेरणास्रोत रहे हैं। विनम्र श्रद्धांजलि।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
कत्थक नृत्य परंपरा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले पदम विभूषण से सम्मानित पंडित बिरजू महाराज जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उनके निधन से भारतीय कला एवं नृत्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ है।
अलविदा नृत्य सम्राट…

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनन्‍या पांडे से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर को मिला नया प्यार क्या कैप्सूल कवर वेज होता है या नॉनवेज ? फिल्ममेकर्स के करोड़ों रुपये क्यों लौटा देते हैं पंकज त्रिपाठी? सीने पर ऐसा टैटू बनवाया कि दर्ज हुई FIR, एक पोस्ट शख्स को मुशीबत में डाला इस वजह से हार्दिक पंड्या को नहीं बनाया कप्तान