बरहज थाना क्षेत्र के नगर स्थित एक वार्ड में आए एक युवक की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई पिटाई कर दी उसके पुलिस को सौंप दिया। युवक अपनी फ्रेंड से मिलने मुंबई से आया था। पुलिस ने उसका शांति भंग में चालान कर दिया।
युवक बिहार के कटियार का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि वह मुंबई में पेशे से चालक था। मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के जरिए नगर की एक युवती से उसकी बातचीत होने लगी थी।
वह मुंबई से उससे मिलने बरहज आया था। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि बिहार के कटियार के युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है।