गुरुवार को जनपद देवरिया के महिला थाना में थाना बघौचघाट क्षेत्रा के अन्तर्गत से आये एक पारिवारिक विवाद के मामले जिसमें पति पत्नी 02 वर्षों से अलग रह रहे थे जिनका का थानाध्यक्ष महिला थाना उ.नि. प्रिती सिंह महिला आरक्षी गरिमा पाण्डेय एवं काउंसलर श्रीमती सुमन पाण्डेय द्वारा काउन्सलिंग कर अथक प्रयास के बाद उन्हें समझा कर रूकसाना खातुन पत्नी अमरूद्दीन सिद्दकी निवासी-मेवापट्टी थाना-बघौचघाट द्वारा अपने गिले-शिकवे मिटाकर एक साथ रहने को राजी हो गये हैं। पुलिस अधीक्षक देवरिया के इस प्रयास से अब तक महिला थाना देवरिया द्वारा सैकड़ों पति-पत्नि के जोड़ों को मिलाने का पुनीत कार्य किया गया है। जिसकी जनता के व्यक्तियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।