Kuwait के मंगाफ शहर में आग लगने एक भयानक घटना सामने आई है। इस घटना में अब तक लगभग कम से कम 53 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जिसमे 40 भारतीय बताये जा रहे हैं। सुबह लगभग 6 बजे (कुवैत के समयनुसार) की घटना बताई जा रही है। सभी घायल 40 लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल आग पर काबू प् लिया गया है और बचाव कार्य जारी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को कुवैत जाने का निर्देश दिया है।
प्रधानमंत्री ने इस घटना पर दुःख जताया है उन्होंने x पर लिखा है- कुवैत शहर में आग लगने की घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएँ उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएँ। कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है और प्रभावितों की सहायता के लिए वहाँ के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
यह भी पढ़ें:- J&K: 60 घंटे में 3 आतंकी हमले, फायरिंग में 5 जवान घायल, 2 आतंकी हुए ढेर
इस दर्दनाक घटना को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद का भी प्रतिक्रिया आया है। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा है- कुवैत शहर में आग लगने की घटना की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। खबर है कि 40 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज़्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। हमारे राजदूत शिविर में गए हैं। हम आगे की जानकारी का इंतज़ार कर रहे हैं। दुखद रूप से अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। हमारा दूतावास इस संबंध में सभी संबंधित लोगों को पूरी सहायता प्रदान करेगा।
जानकारी के अनुसार जसि ईमारत में आग लगी है उसमे कुछ भारतीय मजदुर भी काम कर रहे थे। इसको लेकर कुवैत में भारतीय दूतावास ने एक हेल्पलाइन नंबर (+965-65505246) भी जारी किया है। दूतावास ने कहा है कि भारतीयों की मदद के लिए हम हर संभव कोशिश करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमारत में फंसे दर्जनों लोगों को निकाल लिया गया है लेकिन कई की जान चली गई। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हालाँकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। ये भी नहीं पता लग पाया है कि वह पर काम करने वाले मजदुर क्या काम करते थे और किस किस मुल्क से लोग उसमे फंसे हुए थे।