उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पीयूष जैन के बाद एक और इत्र व्यापारी के घर शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। व्यापारी का नाम पुष्पराज जैन उर्फ़ पम्पी है। वो सपा से MLC भी हैं। पुष्पराज ने 2022 के लिए 22 फूलों से बना समाजवादी इत्र भी लॉन्च किया था।

सूत्रों के मुताबिक यूपी में एक साथ 50 जगहों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। इसमें 7 ठिकाने पुष्पराज के हैं। उसके कन्नौज, कानपुर, नोएडा और हाथरस के ठिकानों पर सर्च अभियान जारी है। वहीं, इत्र और गुटखा कारोबार से जुड़े अन्य व्यापारियों के यहां छापा पड़ा है।

पड़ोसियों के मुताबिक, पुष्पराज घर में ही हैं। टीम ने जिस घर पर रेड डाली है, यहां उनका भाई अतुल जैन अपनी फैमिली के साथ रहता है। पुष्पराज की फैमिली मुंबई में रहती है। इनकी कोई संतान नहीं है। कन्नौज में उसके दो घर हैं। आपको बता दें, पीयूष जैन का घर भी इसी छिपट्‌टी मोहल्ले में है, जो पुष्पराज के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर है।

पुष्पराज ने 6 दिन पहले एक अख़बार को दिए इंटरव्यू में बताया था कि कि पीयूष जैन हमारे रिश्तेदार नहीं हैं और न ही उनसे कोई संबंध है। केवल जैन हैं। हमें और समाजवादी पार्टी को बदनाम किया जा रहा है। वह तो भाजपा समर्थक है।

पुष्पराज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बहुत करीबी और पार्टी के बड़े फाइनेंसर बताए जाते हैं। पीयूष जैन के यहां छापेमारी के बाद से ही पुष्पराज चर्चा में थे। इसके अलावा एक और इत्र कारोबारी मलिक मियां के ठिकानों पर भी कन्नौज में छापेमारी चल रही है। यूपी के नोएडा और अंबेडकर नगर में भी 30 से ज्यादा जगहों पर रेड जारी है। पिछली बार भी IT विभाग पुष्पराज के ठिकानों पर छापा मारने की तैयारी में था। टीम को P की तलाश थी। लेकिन टीम गलती से P यानी पीयूष जैन के घर पहुंच गई।

अखिलेश यादव आज कन्नौज के दौरे पर जाएंगे। उन्हें यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करनी है। बताया जा रहा है कि यहां पुष्पराज को भी आना था। माना जा रहा है कि कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश करीबियों के ठिकानों पर पड़ रहे छापों पर भी बयान देंगे।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनन्‍या पांडे से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर को मिला नया प्यार क्या कैप्सूल कवर वेज होता है या नॉनवेज ? फिल्ममेकर्स के करोड़ों रुपये क्यों लौटा देते हैं पंकज त्रिपाठी? सीने पर ऐसा टैटू बनवाया कि दर्ज हुई FIR, एक पोस्ट शख्स को मुशीबत में डाला इस वजह से हार्दिक पंड्या को नहीं बनाया कप्तान