Banda UPBanda UP

Banda UP:उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक लड़की शादी से कुछ दिन पहले ही मनमुताबिक लड़के से शादी न होने से प्रेमी के संग फरार हो गई। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। 27 नवंबर यानि आज रात को घर बारात आनी थी उससे पहले ही लड़की अपने प्रेमी संग फरार हो गई।

दरअसल बाँदा जिले के एक गांव के घर में शादी की तयारी चल रही थी। आज ही के दिन यानि 27 नवंबर की शाम को बारात आने वाली थी। 20 नवंबर को लड़की के पिता अपने रिश्तेदारों के साथ लड़की वाले के घर गए थे। इसी दौरान लड़की मौका पाकर चित्रकूट निवासी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब पिता तिलक से वापस आये तो परिजन घटना की जानकारी दी, खबर सुनते ही पिता के होश उड़ गए।

ये भी पढ़े: Murder: तांत्रिक ने प्रेमी जोड़े को दी ऐसी मौत, सुनकर रूह कांप जाएगी

उसके बाद परिजन आस-पास के रिश्तेदारी से लेकर हर जगह छानबीन की लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चला। फिर लड़की के पिता ने चित्रकूट जिले के भरतकूप इलाके के रहने वाले एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

कालिंजर थाना इलाके में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस को बताया, ” 20 नवंबर को मैं तिलक लेकर लड़के वालों के यहां गया हुआ था. 27 नवंबर को बारात का कार्यक्रम था. मैं तिलक से वापस लौटा तो पत्नी ने बताया कि बेटी बाजार गई थी और लौटकर नहीं आई। रिश्तेदारी में खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका. जानकारी मिली कि भरतकूप इलाके का रहने वाला एक युवक शादी करने के उद्देश्य से उसे बहला-फुसलाकर ले गया है.” पीड़ित पिता ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनन्‍या पांडे से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर को मिला नया प्यार क्या कैप्सूल कवर वेज होता है या नॉनवेज ? फिल्ममेकर्स के करोड़ों रुपये क्यों लौटा देते हैं पंकज त्रिपाठी? सीने पर ऐसा टैटू बनवाया कि दर्ज हुई FIR, एक पोस्ट शख्स को मुशीबत में डाला इस वजह से हार्दिक पंड्या को नहीं बनाया कप्तान