देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के ग्राम करमुआ में बृहस्पतिवार की सुबह एक नवविवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्राम करमुआ निवासी जगजीवन साहनी की शादी पांच महीने पहले खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम मायापुर में प्रियंका से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद पति जगजीवन साहनी अपने पिता बाबू साहनी के साथ गुजरात कमाने चला गया। घर पर मृतक विवाहिता की वृद्ध सास, ननंद व देवर रहते हैं।

ये भी पढ़िए: शौच करने गयी विवाहिता की गांव के ही कुछ लोगों ने की हत्या

सभी बुधवार की रात रोज की तरह खाना खाकर घर के अंदर सोए थे। नवविवाहिता प्रियंका भी अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब प्रियंका देर तक नहीं जगी तो परिजन उसके कमरे में जगाने के लिए पहुंचे तो अंदर का दृश्य देख दंग रह गए।

परिजनों ने देखा कि वह साड़ी का फंदा गले में लगाकर पंखे से लटकी हुई है। यह देखकर परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने शव को फंदे से उतारकर इसकी सूचना पुलिस को दी। भाटपाररानी थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जायेगी।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनन्‍या पांडे से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर को मिला नया प्यार क्या कैप्सूल कवर वेज होता है या नॉनवेज ? फिल्ममेकर्स के करोड़ों रुपये क्यों लौटा देते हैं पंकज त्रिपाठी? सीने पर ऐसा टैटू बनवाया कि दर्ज हुई FIR, एक पोस्ट शख्स को मुशीबत में डाला इस वजह से हार्दिक पंड्या को नहीं बनाया कप्तान