Bihar के पालीगंज जिले बिहटा थाना क्षेत्र के एक गांव से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जहां शौच करने गई एक विवाहिता के साथ हथियार के बल पर 4 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने बिहटा थाने में चारो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में 4 लोगों को नामजद किया है। मामला दर्ज होने के बाद स्थानीय पुलिस आरोपितों कि तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
ये भी पढ़े: Pilibhit, UP: अधिवक्ता पत्नी को पीटता रहा, लोग मूकदर्शक बने रहे
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि- पीड़ित महिला देर रात अपने घर से कुछ दूरी पर शौच करने के लिए निकली थी। कुछ देर बाद 4 बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसके मुँह पर कपड़ा बांध दिया। उसके बाद चारो आरोपियों ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद पीड़िता को मुँह ना खोलने कि धमकी दी और फरार हो गए। पीड़ित महिला अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीत सुनाई। सुबह महिला अपने परिजनों के साथ बिहटा थाने पहुंची और गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
ये भी पढ़े: Accident: बस और ट्रक के बीच टक्कर, हादसे में 12 लोगों की मौत
इस घटना में (Bihar) बिहटा थाने के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि महिला की ओर से थाने में दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया गया है। इसमें चार लोगों को नामजद किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। बकौल थानाध्यक्ष लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। फिलहाल मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।