भारतीय जनता पार्टी के सलेमपुर से पूर्व मण्डल अध्यक्ष व नगर के वार्ड नम्बर चार पिपरा मोहन निवासी विजय सिंह (60) पुत्र रामधनी सिंह का सांप के डंसने से निधन हो गया। वह भोर में कमरे से बाहर निकल कर शौच करने गए थे। इस दौरान एक जहरीले सांप ने काट लिया।

कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ हो गई। परिजन भाजपा नेता को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों की मांग पर पुलिस ने भाजपा नेता की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाजपा नेता की मौत की खबर सुनकर पार्टी कार्यकर्त्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व मंडल अध्यक्ष के निधन पर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, सलेमपुर के विधायक काली प्रसाद, अशोक पांडेय, मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल, जयनाथ कुशवाहा (गुड्डन), अमरेश सिंह बबलू, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, रणधीर गुप्ता, अभय तिवारी, अजय दूबे, रविन्द्र कौशल, बचन देव गोंड, ओमप्रकाश यादव, अशोक तिवारी, विनय पांडेय, विकास रौनियार, अनूप उपाध्याय, दीपक श्रीवास्तव, अनूप मिश्रा, अभिषेक जायसवाल, मनंजय मौर्य, विनय तिवारी, लव वर्मा, सिद्धार्थ वर्मा, अफजल हनी आदि ने शोक व्यक्त किया।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनन्‍या पांडे से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर को मिला नया प्यार क्या कैप्सूल कवर वेज होता है या नॉनवेज ? फिल्ममेकर्स के करोड़ों रुपये क्यों लौटा देते हैं पंकज त्रिपाठी? सीने पर ऐसा टैटू बनवाया कि दर्ज हुई FIR, एक पोस्ट शख्स को मुशीबत में डाला इस वजह से हार्दिक पंड्या को नहीं बनाया कप्तान