देवरिया: देवरिया जिले में छुट्टा घूम रहे गो वंश पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया गया जिसमें मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा० पी०एन० सिंह ने बताया है कि जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी के निर्देशन में अधिशासी अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारियों की टीम द्वारा नगर पालिका / नगर पंचायतों के कैटिल कैचर लेकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में निराश्रित / छुट्टा गोवंशों को पकड़ने का अभियान चलाया गया।

जिसके क्रम में आज कुल 36 गोवंश जनपद में संचालित विभिन्न गो आश्रय स्थलों में संरक्षित किये गए। वर्तमान में ठण्ड की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में सभी गो आश्रय स्थलों को तिरपाल से ढ़कने एवं गोवंश के लिए काऊ कोट की व्यवस्था की गयी है तथा ठण्ड बढ़ने पर गो आश्रय स्थलों में अलाव जलाने के निर्देश दिये गये है।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आकाशीय बिजली से बचने के लिए क्या करें ? कौन है जिनके साथ नोरा फतेही की डेटिंग की अफवाह फ़ैल रही है। क्यों दी गई खूबसूरत महिला जासूस को मौत की सजा। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल बने पिता, घर आई नन्ही परी सुबह जल्दी उठने के 6 प्रमुख फायदे जानने के बाद आप भी सुबह जल्दी उठोगे