देवरिया: 14 सितंबर को थाना महुआडीह क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय मार्ग 28 हेतिमपुर पुलिया के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था, जिसकी सूचना पर स्थानीय पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेते हुए शव की शिनाख्त सुकुरूल्लाह मंसूरी पुत्र स्व. अब्दुल मजीद निवासी-वार्ड नं-27 पंडित दिनदयाल उपाध्याय नगर थाना-कसया जनपद-कुशीनगर के रूप में की गयी।
मृतक के भाई अब्दुल्लाह मंसूरी की तहरीर के आधार पर थाना महुआडीह पर मु0अ0सं0-114/2021 धारा-302,201 भादंसं का अभियोग अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। शनिवार को एसओजी देवरिया व थानाध्यक्ष महुआडीह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर हेतिमपुर के पास से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके द्वारा अपना नाम पता मो. शैफ पुत्र कैफुल अली उर्फ मजनू निवासी-वार्ड नं0-27 पंडित दिनदयाल उपाध्याय नगर थाना-कसया जनपद-कुशीनगर, नासिर पुत्र साबीर निवासी-सिरसीया थाना-कप्तानगंज जनपद-कुशीनगर और शना उर्फ अबरार पुत्र साबिर अली निवासी-वार्ड नं0 18 श्याम प्रसाद मुखर्जी नगर थाना-कसया जनपद-कुशीनगर बताया गया।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों से कड़ाई से पूछ-ताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मो. शैफ उपरोक्त का मृतक की पत्नी कसीरून निशा से प्रेम संबन्ध था, जिसका शक मृतक को हो जाने पर मृतक की पत्नी के कहने पर मो. शैफ द्वारा अपने साथियों नासिर व शना उर्फ अबरार के साथ 13 सितम्बर को मृतक को अपने साथ हाटा लेकर गये और उसे काफी ज्यादा शराब पीलायी गयी। उसके हाटा से कसया वापस जाते समय हेतिमपुर के पास पुलिया के नीचे हम मो. शैफ, नासिर व शना द्वारा पहले से पास में रखे मोटरसाइकिल के क्लच वायर से उसका गला दबाया गया फिर चाकू से गले पर वार कर हत्या कर दिया गया।
अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना स्थल से कसया जाने वाले मार्ग के किनारे झाड़ियों में से चाकू तथा घटना स्थल के पास से क्लच वायर बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा मृतक की पत्नी कसीरून निशा को उसके घर वार्ड नं0-27 पंडित दिनदयाल उपाध्याय नगर थाना-कसया जनपद-कुशीनगर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल, आलाकत्ल को कब्जे में लेते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Post Views: 693