China

China: अभी अपने सुना होगा कि सिर्फ लड़कियों के साथ ही छेड़छाड़ होता है लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल एक लड़का बस स्टॉप खड़ा था तभी एक लड़की उसके पीछे पड़ गई। लड़का खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहा लेकिन लड़की उसका पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं ले रही थी। हद तो तब हो गई जब लड़की लड़के के साथ जबरदस्ती करने लगी। अंत में थक हार कर लड़का अपनी इज्जत बचाने के लिए सार्वजनिक शौचालय में घुस गया और पुलिस को कॉल करके मदद मांगी।

यह भी पढ़े: UP Crime: चाची के प्यार में पागल भतीजे को चाचा ने गोली मारकर की हत्या

पूरा मामला चीन का बताया जा रहा है। यहाँ बस स्टॉप पर खड़े एक लड़के के पीछे एक लड़की पड़ गई। यिजाई नाम के एक युवक ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो एक बस स्टॉप पर खड़ा था तभी एक लड़की एक पास आई और उससे गले मिलने कि कोशिश करने लगी। उसने आगे बताया कि वो उससे उससे दूर जाने कि कोशिश कि लेकिन लड़की दूर जाने के लिए राजी ही नहीं हो रही थी।

लड़का उससे बचने के लिए भागने लगा लेकिन लड़की उसका पीछा करने लगी और कहने लगी कि तुम बहुत अच्छे हो। इस पर लड़के ने कहा कि तुम मुझसे दूर रहो। फिर लड़के ने कहा क्या सार्वजनिक जगह पर ऐसा करने से तुम्हे शर्म नहीं आती। इसके बाद लड़का उससे बचने के लिए एक बस में बैठ गया लेकिन लड़की तब भी नहीं मानी और उसका पीछा करते हुए बस में चढ़ गई।

यह भी पढ़े: Basti News: कलयुगी माँ ने 5 माह के मासूम को पानी की टंकी में डुबाकर मार डाला

युवती से परेशान होकर लड़के ने उसे बहन कहते हुए पीछा ना करने के लिए अपील करने लगा तब लड़की नहीं मानी और उसका पीछा करती रही। युवती से परेशान युवक उसको चकमा देकर एक रेस्टोरेंट में घुस गया और टॉयलेट में जाकर बैठ गया। उसका पीछा करते हुए लड़की रेस्टोरेंट भी पहुंच गई और लड़के के बारे में पूछ-ताछ करने लगी।

मुश्किल से बचकर लड़का अपने घर पहुंचा और पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने बताया कि इस तरह की शिकायतें पहले भी मिल चुकी हैं। लड़की मानसिक रूप से अस्वस्थ है। हम लोग लड़की के मां-बाप से देखभाल करने की बात कह चुके हैं। हालांकि हम फिर से उन्हें हिदायत देंगे।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पति से तलाक के बाद बेटी की परवरिश के लिए दर-दर भटक रही ये एक्ट्रेस गोविंदा की भांजी आरती सिंह का शादी के 4 महीने बाद होगा तलाक ? डार्क सर्कल को करें बाय, बस अपनाएं ये घरेलु उपाय अपनी बोल्ड लुक की वजह से बदनाम है ये मुस्लिम एक्ट्रेस, क्रिश्चियन से की शादी बहुत खास है पांडवों से जुड़ी इस शिव मंदिर का इतिहास