उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया। मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक-एक कर 200 की संख्या में आई महिलाओं एवं पुरुषों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। सीएम ने वहां मौजूद सभी अधिकारियों से कहा कि जनता दर्शन और जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली समस्याओं का तुरंत निस्तरण किया जाए।

ये भी पढ़िए: कुशीनगर: पुआल में आग लगने से एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत

इस बार भी जनता दरबार में महिलाएं अधिक पहुंची थी। अधिकांश शिकायतें पुलिस और जमीनी विवाद से जुड़ी हुई थी। सीएम योगी ने कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए।

वहीँ शुक्रवार की सुबह महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर का भ्रमण कर और गोशाला में गो सेवा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद जनता दर्शन के लिए हिन्दू सेवाश्रम पहुंचे। जनता दर्शन से निकलकर सीएम साधना भवन पहुंचे। जहां उन्होंने अपने श्वान कालू और गुल्लू को प्यार दुलार दिया।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनन्‍या पांडे से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर को मिला नया प्यार क्या कैप्सूल कवर वेज होता है या नॉनवेज ? फिल्ममेकर्स के करोड़ों रुपये क्यों लौटा देते हैं पंकज त्रिपाठी? सीने पर ऐसा टैटू बनवाया कि दर्ज हुई FIR, एक पोस्ट शख्स को मुशीबत में डाला इस वजह से हार्दिक पंड्या को नहीं बनाया कप्तान