Crime NewsCrime News

Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला ने सम्बन्ध बनाने से मना किया तो कुल्हाड़ी से वॉर कर घायल कर दिया और और तीन लोगों ने मिलकर घायल महिला के रेप किया। खून से लथपत गंभीर महिला तङपती रही और दरिंदे उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। इस घटना में घायल महिला की मौत हो गई। नागपुर पुलिस ने गैंगरेप और हत्या करने वाले तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़िए: Gurmeet Ram Rahim को एक बार फिर मिला पैरोल, हरियाणा जेलमंत्री ने बताई वजह

मिली जानकरी ने मुताबिक नागपुर जिले के खापा थाना इलाके के सुरेवानी गांव का मामला है। सुरेवानी गांव की 35 वर्षीया महिला अपने खेत में काम कर रही थी। उसी वक़्त दरिंदों ने घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि गांव के ही रहने वाले दिनेश उईके, नंदकिशोर उईके और सिद्धार्थ पाटिल महिला के पास पहुंचे थे। जब ये घटना हुई तब महिला खेत में अकेली थी साथ आस-पास के खेतों पर भी कोई नहीं था।

महिला को अकेला देख तीनो उसके पास जाकर जोर जबरदस्ती करने लगे। जब महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो तीनो मिलकर उसपर कुल्हाड़ी से वॉर कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जब महिला गंभीर रूप से घायल हो गई तो तीनो आरोपियों ने मिलकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला कि मृत्यु हो गई। अपनी हवस की आग बुझाकर तीनो आरोपी वहां से फरार हो गए।

ये भी पढ़िए: UP Crime: प्रेमी के साथ मिलकर मां ने बेटे को उतरा मौत के घाट

गांव के लोगों ने महिला के शव को खेत पर पड़ा देखा हो पुलिस को इसकी जानकरी दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया और गांव में पूछ-ताछ की। पूछ-ताछ के दौरान पुलिस को एक अहम् सुराग मिला जिससे पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

डिप्टी एसपी के अनुसार महिला घर पर अकेली रहती थी। महिला का पति शेर के शिकार के मामले में जेल में बंद है। घर पर महिला को अकेला देख आरोपियों की पहले से नज़र थी। पति के जेल जाने के बाद से महिला मजदूरी करके गुजर बसर करती थी।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनन्‍या पांडे से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर को मिला नया प्यार क्या कैप्सूल कवर वेज होता है या नॉनवेज ? फिल्ममेकर्स के करोड़ों रुपये क्यों लौटा देते हैं पंकज त्रिपाठी? सीने पर ऐसा टैटू बनवाया कि दर्ज हुई FIR, एक पोस्ट शख्स को मुशीबत में डाला इस वजह से हार्दिक पंड्या को नहीं बनाया कप्तान