Gurmeet Ram RahimGurmeet Ram Rahim

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख Gurmeet Ram Rahim एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर आ गए हैं। गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल से रिहा कर दिया गया है। उन्हें रेप के एक मामले में दोषी ठहराया गया है। गुरमीत को तीन महीने में ये दूसरी पे रोल मिली है। आपको बतादें कि पैरोल मिलने के बाद सुनारिया जेल से रिहा होकर राम रहीम बरनावा डेरे के लिए रवाना हुआ। इस दौरान राम रहीम को लेने के लिए उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत सिंह पहुंची।

ये भी पढ़िए: UP Crime: प्रेमी के साथ मिलकर मां ने बेटे को उतरा मौत के घाट

मिली जानकारी के अनुसार शाह सतनाम सिंह के जन्मदिन में शामिल होने के लिए राम रहीम ने 25 जनवरी को पैरोल के लिए अर्जी लगाई थी। आपको बतादें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। 20 साल की सजा काट रहा राम रहीम अभी हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। इससे पहले राम रहीम अक्टूबर 2022 में 40 दिन के पैरोल पर बाहर आया था।

ये भी पढ़िए: क्रिकेटर Umesh Yadav के पूर्व मैनेजर ने दिया धोखा, खाते से उड़ाए इतने रूपए

राम रहीम को पैरोल मिलाने पर हरियाणा के जेलमंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने बताया कि- वे (गुरमीत राम रहीम सिंह ) एक साधारण कैदी हैं। वे पहले भी कई बार पैरोल पर जा चुके हैं। ये उनका अपना अधिकार है। हर कैदी को कुछ समय बाद पैरोल पर जाने का अधिकार होता है। उन्हें हम पैरोल नहीं देते, सक्षम अधिकारी देते हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ने मीडिया से कहा- मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि राम रहीम (डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह) को पैरोल मिली है, लेकिन अगर पैरोल मिली है तो कोई प्रक्रिया के अंतर्गत मिली होगी और उसमें उनका अधिकार होगा। मैं इसमें दखल नहीं दूंगा।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनन्‍या पांडे से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर को मिला नया प्यार क्या कैप्सूल कवर वेज होता है या नॉनवेज ? फिल्ममेकर्स के करोड़ों रुपये क्यों लौटा देते हैं पंकज त्रिपाठी? सीने पर ऐसा टैटू बनवाया कि दर्ज हुई FIR, एक पोस्ट शख्स को मुशीबत में डाला इस वजह से हार्दिक पंड्या को नहीं बनाया कप्तान