Delhi CrimeDelhi Crime

Delhi Crime: दिल्ली में महिलाओं पर हो रहा अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में सोमवार को ब्रेकअप से नाराज युवक ने लड़की पर चाकू से 6 वार किए। यह घटना CCTV में कैद हो गई है। घायल लड़की को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। आरोपी का नाम सुखविंदर है और उसे हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस FIR दर्ज कर मामले में आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़िए: Delhi Crime: दरिंदो ने लड़की को 4 KM घसीटा, बदन पर कपड़ा तक नहीं

बताया जा रहा है कि पीड़िता दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए की पढ़ाई कर रही है। उसकी 5 साल पहले आरोपी सुखविंदर से दोस्ती हुई थी। लड़की के परिवार वालों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था, इसलिए लड़की ने खुद को सुखविंदर से दूर करना शुरू कर दिया। लड़की का खुद से दूर जाना सुखविंदर को नामंजूर था। उसने सोमवार को लड़की से मिलने के लिए बुलाया। वह जानना चाहता था कि आखिर लड़की ने ब्रेकअप क्यों किया है? लड़की उससे घर की पास वाली गली में मिलने गई। इसके बाद लड़के ने उस पर चाकू से कई बार हमला किया।

घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। टेक्निकल सर्विलांस से पता चला कि आरोपी दिल्ली से भाग कर अंबाला पहुँच गया है। पुलिस टीम अंबाला पहुंची और उसे अरेस्ट कर लिया। Delhi Crime

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनन्‍या पांडे से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर को मिला नया प्यार क्या कैप्सूल कवर वेज होता है या नॉनवेज ? फिल्ममेकर्स के करोड़ों रुपये क्यों लौटा देते हैं पंकज त्रिपाठी? सीने पर ऐसा टैटू बनवाया कि दर्ज हुई FIR, एक पोस्ट शख्स को मुशीबत में डाला इस वजह से हार्दिक पंड्या को नहीं बनाया कप्तान