Delhi Murder: दिल्ली से एक बार फिर रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली में श्रद्धा जैसी एक और घटना सामने आई है। दिल्ली पुलिस को एक ढाबे के फ्रिज से एक लड़की की लाश बरामद हुई है। ये घटना दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने का बताया जा रहा है, पुलिस ने आरोपी प्रेमी को को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, मृतका निक्की आरोपी साहिल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। लेकिन उसका बॉयफ्रेंड साहिल किसी दूसरी लड़की से शादी करने की तयारी कर रहा था इसकी जानकारी आरोपी के गर्लफ्रेंड निक्की को हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।
ये भी पढ़िए: Repist Father:14 वर्षीया बेटी के साथ पिता ने 2 साल तक किया दुष्कर्म
सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार निक्की से साहिल से कहा था की अगर उसने किसी दूसरी महिला से शादी की तो उसे फंसा देगी। मन जा रहा है की आरोपी इस दबाव में आकर निक्की को रस्ते से हटाने की साजिश रची और इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।
साहिल ने सुबह अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की और शाम को घर वालों के कहने पर दूसरी लड़की से शादी कर ली। पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने निक्की कि हत्या 10 फ़रवरी को कार में गाला दबाकर किया था। हत्या करने के बाद आरोपी कार में लाश को लेकर घूमता रहा फिर उसने एक ढ़ाबे के फ्रिज में लाश को छिपा दिया।
ये भी पढ़िए: Mirzapur Crime: ससुर का बहू से था अवैध सम्बन्ध, बेटे ने किया ऐसा काम
पुलिस के अनुसार निक्की और साहिल गहलोत एक दूसरे को के सालों से जानते थे आरोपी साहिल ने बताया कि वह उत्तम नगर के कोचिंग सेंटर में SSC कि तैयार करता था। वहीं निक्की भी आकाश इंस्टीट्यूट में पढाई करती थी। अक्सर दोनों एक ही बस से सफर करते थे। ऐसे में पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई।
उसके दोनों 2018 में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। आरोपी साहिल गहलोत ने इस बारे में परिवार वालों को कुछ नहीं बताया था। दोनों में सब कुछ सही चल रहा था, दोनों कई जगह साथ घूमने भी गए थे। निक्की को जब पता चला कि साहिल गहलोत किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है तो इस बात को लेकर दोनों में लड़ाई हो गई और आखिर में साहिल ने निक्की कि गाला दबाकर हत्या कर दी।