Delhi Murder: दिल्ली के तिलक नगर एक श्रद्धा जैसी वारदात सामने आई है। जहाँ क व्यक्ति ने लिवइन में रह रही महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी महिला के जबड़े, हाथ और गले पर चाकू से वार किया और फरार हो गया। जहाँ महिला लिव इन में रह रही थी वही उसका शव बरामद किया गया है। मृतक महिला के साथ उसकी 1 साल की बेटी भी साथ रहती थी।
मृतका का नाम रेखा रानी है और आरोपी का नाम मनप्रीत है। पुलिस को संदेह है की आरोपी मनप्रीत श्रद्धा मर्डर केस प्रेरित था और रेखा का भी टुकड़े-टुकड़े करना चाहता था लेकिन उसके साथ उसकी बेटी होने की वजह से वो ऐसा नहीं कर पाया। दिल्ली की क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी मनप्रीत को पंजाब से गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़े: UP Meerut: महिला से मां और मौसी करवाना चाहती थी गलत काम
क्या है पूरा मामला ?
आरोपी मनप्रीत दिल्ली में सेकंड हैंड कारों का बिज़नेस करता है। उसके पिता USA में रहते हैं। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक मनप्रीत की 2006 में शादी हुए थी उससे उसके दो बेटे हैं। इसके बाद वह रेखा रानी नाम की महिला के संपर्क में आया और उसके बाद उसने गणेश नगर में एक माकन किराये पर लिया और उसके साथ लिव इन में रहने लगा। कुछ दिन बीत जाने के बाद आरोपी मनप्रीत को लगा कि अब वह फंस रहा हैं तो उसने रानी को मौत कि नींद सुलाने कि योजना बनाई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतका उस मकान में पिछले 15 साल से अपनी 16 की बेटी के साथ रह रही थी। इस घटना के बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो घर में बाहर से टाला लगा था और अंदर रानी की लाश पड़ी हुई थी। मृतका की बेटी को पता नहीं था की उसके माँ की हत्या हो गई हैं।