देवरिया में गुरुवार को एक मछली बेचने वाले व्यक्ति एक्सीडेंट हो गया, एक्सीडेंट के बाद व्यक्ति को कोई अस्पताल नहीं ले गया नही किसी ने एम्बुलेंस या पुलिस को फ़ोन किया। इसी बीच कुछ NCC के 49 बटालियन के छात्र पुलिस लाइन से परेड करके वापस लौट रहे थे तो देखा की एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया और कोई अस्पताल नहीं ले जा रहा है। छात्रों ने मिलाकर घायल को अस्पताल ले जाने में मदद की।
ये भी पढ़िए: देवरिया/मुसैला: चार पहिया वाहन कि टक्कर से भैंस कि मौत, ग्रामीण हुए आक्रोशित
खजाना साहनी रोज की तरह बाजार में मछली बेचने जा रहे थे, सड़क पर करते वक़्त ये हादसा हो गया। लोग मुकदर्सक बने रहे, मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया इसी बीच NCC के 49 बटालियन के छात्र पुलिस लाइन से परेड करके वापस लौट रहे थे उनकी नज़र घायल पर पड़ी तो वो घायल को अस्पताल भेजने के लये आगे आये।