खौफनाक: 11 वर्षीय किशोरी के साथ Gang Rape, दरिंदो ने लड़की के Private Part में डाली रॉडखौफनाक: 11 वर्षीय किशोरी के साथ Gang Rape, दरिंदो ने लड़की के Private Part में डाली रॉड

Madhya Pradesh Crime: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिले (Satna district) में निर्भया कांड (Nirbhaya Incident) जैसी दर्दनाक घटना सामने आई है। 11 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप (Gang Rape) के बाद दरिंदो ने लड़की के प्राइवेट पार्ट (Private Part) में रॉड डाल दी। मैहर थाना क्षेत्र (Maihar police station) में आज प्रातः 10 वर्षीय एक बालिका चोटिल हालत में मिली। पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार (Criminals Arrested) कर लिया है। वहीं बालिका को गंभीर हालत में रीवा (Reva) रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- New Delhi: मालवीय नगर में लड़की पर रॉड से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कल से लापता एक बालिका मैहर थाना क्षेत्र में गंभीर हालत खून से लथपथ मिली। पुलिस द्वारा बालिका को मैहर के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में रीवा रैफर कर दिया है। घटना की खबर प्राप्त होते ही पुलिस के साथ SDM एवं SDOP मैहर सिविल हॉस्पिटल पहुंचे। मामले में दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने 2 संदेहियों को भी गिरफ्त में लिया है। पुलिस पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें:- इस फीचर के बाद अब सिर्फ अंधेरे में चलेगा Elon Musk का X.com वाला Twitter

मैहर SDOP लोकेश डावर ने बताया कि सुबह सात बजे लड़की मंदिर की तरफ जा रही थी। इसी बीच अपराधियों ने उसे पकड़ लिया। नहर के किनारे झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में कुछ इंसर्ट किया गया है। इस मामले में डॉक्टर कुछ बता पाएंगे। पीडि़ता के परिजनों की शिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

https://youtu.be/gxO22MLxjaw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरियाणा कांग्रेस का किया संकल्प पत्र जारी, 7 वादे करेंगे पूरे पति से तलाक के बाद बेटी की परवरिश के लिए दर-दर भटक रही ये एक्ट्रेस गोविंदा की भांजी आरती सिंह का शादी के 4 महीने बाद होगा तलाक ? डार्क सर्कल को करें बाय, बस अपनाएं ये घरेलु उपाय अपनी बोल्ड लुक की वजह से बदनाम है ये मुस्लिम एक्ट्रेस, क्रिश्चियन से की शादी