Gujarat HadsaGujarat Hadsa

Gujarat Hadsa: रविवार की शाम करीब 7 बजे गुजरात के मोरबी में एक बड़ा हादसा हो गया। मोरबी में 140 साल पुराण केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटने से लगभग 400 लोग नदी में गिर गए जिसमे 10 से ज्यादा लोगों के डूबने से मौत की सूचना है। बताया जा रहा है की ये पल पिछले 6 महीनों से बंद था। रेनोवेशन के बाद दिवाली के एक दिन बाद ही इसे लोगो के लिए खोला गया था।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा- मोरबी में हुए हादसे से बेहद दुखी हूं। इस संबंध में Gujarat के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल और अन्य अधिकारियों से बात की। राहत और बचाव कार्य जोरों पर चल रहा है और प्रभावितों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

इस घटना के बाद Gujarat के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुःख जताया उन्होंने कहा- मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना दुखद है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों के तत्काल उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। मैं इस संबंध में ज़िला प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।

ये भी पढ़े: Ayodhya में स्कूल से लौट रही छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ और मारपीट की

वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा – मोरबी में हुए हादसे से अत्यंत दुखी हूँ। Gujarat के गृह राज्य मंत्री व अन्य अधिकारियों से बात की। स्थानीय प्रशासन पूरी तत्परता से राहत कार्य में लगा है, NDRF भी शीघ्र घटनास्थल पर पहुँच रही है। घायलों के तुरंत उपचार के निर्देश दिए हैं।

आम आदमी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट करके सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने ट्वीट कर लिखा- गुजरात में जानलेवा भ्रष्टाचार है। जो पुल 5 दिन पहले बना वो टूट गया 400 लोग नदी में डूब गये अब तक 50 लोगों के मरने की दुःखद सूचना मिली है। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे। इंसान की ज़िंदगी की कोई क़ीमत नहीं। कभी ज़हरीली शराब तो कभी पुल में भ्रष्टाचार से लोग मर रहे हैं।

नदीम राम अली नाम के एक ट्वीटर यूजर ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा लिखा- यह बहुत बड़ा हादसा है मोदी जी और अमित शाह जी आपको तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि गुजरात में 27 सालों से भाजपा की सरकार है और भाजपा ने सही समय पर अगर मजबूत पुल बना दिया होता तो यह हादसा ना हुआ होता इसके जिम्मेदार सिर्फ आप हो।

नरेश बाल्यान नाम के एक यूजर ने लिखा है- गुजरात में जिस पुल के गिरने से 500 लोग नदी में गिरे हैं, वो सभी छठ मना रहे थे। इतने बड़े हादसे का कौन जिम्मेदार है? पूर्वांचलियों के जान की कीमत BJP के लिए कुछ भी नही है। दिल्ली में एक सांसद यमुना घूम रहा था, अब इस घटना को सुनकर मुंह छुपा कर भाग निकलेगा।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनन्‍या पांडे से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर को मिला नया प्यार क्या कैप्सूल कवर वेज होता है या नॉनवेज ? फिल्ममेकर्स के करोड़ों रुपये क्यों लौटा देते हैं पंकज त्रिपाठी? सीने पर ऐसा टैटू बनवाया कि दर्ज हुई FIR, एक पोस्ट शख्स को मुशीबत में डाला इस वजह से हार्दिक पंड्या को नहीं बनाया कप्तान