Honor Killing: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से एक हॉनर किलिंग का मामला सामने आया है। जहाँ एक प्रेमी जोड़े की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर शव को नाले के पास झाड़ियों में फेंक दिया। हॉनर किलिंग का मामला सामने आने के बाद अधिकारीयों में हड़कंप मच गया। तहाने पहुंचकर लड़की के भाई ने खुद ही मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, सीओ सिटी व कमालगंज थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरिक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज भेज दिया।
ये भी पढ़े: UP Crime: प्रेम प्रसंग के शक में भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट
दरअसल, कमालगंज थाना क्षेत्र के राजपुरा सरयमेदा के रहने वाले भइया लाल की 15 वर्षीया पुत्री शिवानी की गांव के ही महावीर जाटव के 25 वर्षीया पुत्र राम कारन के साथ प्रेम प्रसंग था। शनिवार की शाम शिवानी अचानक गायब हो गई। उसके परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। तभी शिवानी और उसका प्रेमी आम के बाग में संदिग्ध हालत में मिले। लड़की के परिजनों ने प्रेमी राम करन को पकड़ कर पिटाई कर दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
ये भी पढ़े: Crime: 16 साल के किशोरी के दस्त ने ही किया दुष्कर्म, आरोपी से मिलाने अस्पताल गई थी
परिजनों को दोनों का प्यार गंवारा नहीं लगा। शिवानी के परिजन दोनों को पकड़कर श्रृंगीरामपुर के पास खंता नाला के पास लेकर गए। वहां दोनों की गला रेतकर हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया। रविवार की की सुबह शिवानी का भाई नीटू कमालगंज थाने गया और दोनों के हत्या की जानकारी पुलिस दी। यह सुनकर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। कमालगंज एसओ अमर पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को झांड़ियों से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि लड़की के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लडके के पिता ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। घटना की जांच के लिए चार टीम गठित की गई है। जल्द मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।