UP Crime: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ एक भाई ने अपनी बहन की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
मिली जानकरी के अनुसार ये घटना गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के दमोदरपुरवा गांव की है। ये घटना बुधवार के रात की है। यहाँ के 22 वर्षीया कलीम को शक था की उसकी 16 वर्षीया बहन की किसी लडके के साथ अफेयर चल रहा है। इसी शक के आधार पर कलीम ने अपनी बहन की बुधवार की रात धारदार हथियार (गड़ासे) से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी।
ये भी पढ़े: Murder Mistry: प्यार करने की इतनी खौफनाक सजा की रूह कांप जाएगी
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वरदार की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गई। लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस घटना के बाद आरोपी कलीम की मां तस्लीमा ने अपने बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ मुन्ना उपाध्याय ने बताया की शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी कलीम को हिरासत में ले लिया गया है।