6 year old baby6 year old baby

पंजाब के होशियारपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 6 साल का एक बच्चा (6 year old baby) बोरवेल में गिर गया। ये बच्चा आवारा कुत्तों से अपने आप को बचाने की कोशिश कर रहा था तभी अचानक पैर फिसलने से बोरवेल में गिर गया। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, बच्चे को ऑक्ससीजन पहुंचे गयी लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका। सेना और NDRF ने 8 घंटे के कड़ी मसक्कत के बाद 6 साल के मासूम को बोरवेल से बाहर निकाला। नाजुक हालत को देखते हुए बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे स्जिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़िए: महिलाएं अपने हुस्न के जाल में फंसा कर रही (Smack Smuggling) स्मैक की तस्करी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मृतक के परिवार को दो लाख रुपये फौरी तौर पाए राहत देने के जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। CM मान ने ट्वीट कर पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान पीड़ित परिवार को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दे।

घटना गदरीवाला गांव की है मिली जानकारीके मुताबिक, बोरवेल करीब 300 फ़ीट गहरा है और बच्चा करीब 200 फ़ीट निचे जाकर फंसा था। बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका।

ये भी पढ़िए: इंतजार करती रही दुल्हन, बारात लेकर नहीं पहुंचा (Greedy Groom) लालची दुल्हा

बोरवेल में गिरे ऋतिक के माता-पिता खेतों में मजदूरी का काम करते हैं। ऋतिक के पीछे जब कुत्ता दौड़ा तो वह चिल्लाते हुए बोरवेल की ओर भागा। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने ऋतिक के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर उसकी ओर देखा तो कुत्ते पीछे पड़े हुए थे। लोगों ने कुत्ते को भगाने के लिए आवाजें लगाई मगर उनकी आँखों के सामने ही ऋतिक बोरवेल में गिर गया। यह देखकर लोगों ने शोर मचाना शहुरु कर दिया। तुरंत ही आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग और ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

कुत्ते से बचने के लिए ऋतिक दौड़ते हुए खेतों में स्थित बोरवेल के ढाई फीट ऊंचे पाइप पर चढ़ गया। बच्चा बोरवेल पर बंधी बोरी के साथ ही अंदर जा गिरा था। बच्चे के वजन से बोरी धीरे-धीरे इस गहराई तक पहुंची, जहां पानी मौजूद था। लगातार कई घंटे तक पानी में रहने के कारण बच्चे के हाथ-पांव सफेद हो गए थे।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आकाशीय बिजली से बचने के लिए क्या करें ? कौन है जिनके साथ नोरा फतेही की डेटिंग की अफवाह फ़ैल रही है। क्यों दी गई खूबसूरत महिला जासूस को मौत की सजा। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल बने पिता, घर आई नन्ही परी सुबह जल्दी उठने के 6 प्रमुख फायदे जानने के बाद आप भी सुबह जल्दी उठोगे