Gang RapeGang Rape

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज इलाके के एक गांव में शनिवार की रात 20 वर्षीय युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि गांव के ही चार युवक उसे उठा ले गए और फिर मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों के चंगुल से छूटी युवती किसी तरह से घर पहुंची और फिर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।

ये भी पढ़िए: महिलाएं अपने हुस्न के जाल में फंसा कर रही (Smack Smuggling) स्मैक की तस्करी।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव की युवती रात करीब 10:45 बजे घर से शौच के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान गांव के चार युवक पहुंच गए और मुंह दबाकर उसे एक बागीचे में उठा ले गए जहां दुष्कर्म किए। इस दौरान जब-जब युवती शोर मचाने की कोशिश करती तो युवक उसकी पिटाई कर देते।

बागीचे में दुष्कर्म के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। उधर, काफी देर तक युवती घर नहीं लौटी तो मां भी अपनी बेटी की तलाश में भी निकल गई थी। आरोपियों के चंगुल से छूटकर लड़खड़ाते हुए युवती मां से रास्ते में मिल गई और आपबीती बताई। युवती ने अपने साथ हुई घटना में चार लोगों का नाम बताया, जिसके बाद मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवती को मेडिकल के लिए भेज दी।

ये भी पढ़िए: शादी के तोहफे मिला Teddy Bear हुआ ब्लास्ट, दूल्हे ने गंवाई एक हाथ और आंख

बड़हलगंज : शादी में गाना बजाने को लेकर किशोर की चाकू से घोपकर हत्या

गोरखपुर: मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में शादी समारोह में गाना बदलने को लेकर घराती और बराती में विवाह हो गया। जिसमें लड़की पक्ष के एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बड़हलगंज पुलिस ने घटना में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला: बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव के रहने वाले रामभजन गुप्ता की बेटी की शादी गगहा के मेहदिया गांव वके पवन से तय हुई थी। शनिवार की रात में बरात आयी थी। द्वार पूजा के दौरान गाना बज रहा था। इसी दौरान गाना बदलने को लेकर बरातियों और घरातियों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी भी होने लगी। जिसमें कोल्हुआ गांव निवासी अख्तर और आफताब गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन गंभीर अवस्था में उन्हें सीएचसी बड़हलगंज ले गए जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में अख्तर की मौत हो गई। अख्तर के पिता मनौव्वर की तहरीर पर बरात पक्ष से आए गगहा के तेजपुर गांव के दो भाईयों रोहित मिश्रा और मोहित मिश्रा पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनन्‍या पांडे से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर को मिला नया प्यार क्या कैप्सूल कवर वेज होता है या नॉनवेज ? फिल्ममेकर्स के करोड़ों रुपये क्यों लौटा देते हैं पंकज त्रिपाठी? सीने पर ऐसा टैटू बनवाया कि दर्ज हुई FIR, एक पोस्ट शख्स को मुशीबत में डाला इस वजह से हार्दिक पंड्या को नहीं बनाया कप्तान