Khampar PoliceKhampar Police

Deoria/Khampar Police :कुछ दिन पहले खामपार थाना क्षेत्रान्तर्गत ततायर निवासी बुजुर्ग बलिस्टर यादव पुत्र स्व. पूरन यादव जो अपनी नवनिर्मित दुकान के सामने खड़े थे कि अज्ञात अभियुक्तो ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके सम्वन्ध में मृतक बलिस्टर यादव के बड़े भाई वीर वहादुर यादव की तहरीर के आधार पर खामपार थाना पर धारा 302,120B,34 भादवि का अभियोग अज्ञात के खिलाफ पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही थी।

ये भी पढ़िए: Deoria: जनपद में धारा-144 दो माह के लिए लागू

पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया राजेश कुमार सोनकर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी पंचमलाल के कुशल नेतृत्व में प्रभारी एसओजी देवरिया व थानाध्यक्ष खामपार अपनी पुलिस टीम उ0नि0 अश्वनी कुमार सिंह, उ0नि0 अविनाश मौर्य आदि के साथ मुखबीर खास की सूचना पर सोमवार को उपरोक्त घटना में वाछिंत अभियुक्तों नीतीश कुशवाहा, व पंकज कुमार सिंह को बनकटा थाना के परसौनी दीक्षित मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया। इनके पास से घटना में प्रयुक्त 9mm पिस्टल एक अदद जिन्दा कारतूस व सफेद अपाची मोटर साईकिल बरामद किया गया तथा इनके निशानदेही पर अल्टो कार के साथ भिंगारी बाजार की तरफ से चकिया कोठी की तरफ आते हुये 04 अभियुक्तों भीम कुशवाहा, संजीव कुमार कुशवाहा, बादल कुशवाहा व अमरेन्द्र कुमार सिंह को चकिया कोठी के पास गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त बादल कुशवाहा के पास से 315 बोर का एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। इस सम्बन्ध में थाना खामपार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यावाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :–

  1. थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र थाना खामपार देवरिया
  2. उ0नि0 अनिल कुमार यादव – SOG प्रभारी जनपद देवरिया
  3. उ0नि0 गोपाल प्रसाद SOG टीम जनपद देवरिया
  4. उ0नि0 सादिक परवेज SOG टीम जनपद देवरिया
  5. उ0नि0 अश्वनी कुमार सिंह थाना खामपार देवरिया
  6. उ0नि0 अविनाश मौर्य थाना खामपार देवरिया
  7. हे0का0 धनन्जय श्रीवास्तव SOG टीम जनपद देवरिया
  8. हे0का0 शशिकान्त राय SOG टीम जनपद देवरिया
  9. का0 सुदामा यादव SOG टीम जनपद देवरिया
  10. का0 प्रशान्त कुमार शर्मा SOG टीम जनपद देवरिया
  11. का0 मेराज अहमद SOG टीम जनपद देवरिया
  12. का0 दिव्यशंकर राय SOG टीम जनपद देवरिया
  13. का0 राहुल सिंह सर्विलांस सेल जनपद देवरिया
  14. का0 विमलेश सिंह सर्विलांस सेल जनपद देवरिया
  15. का0 सुधीर कुमार मिश्रा सर्विलांस सेल जनपद देवरिया
  16. हे0का0 सुबाष सिंह थाना खामपार देवरिया
  17. का0 मनीष राय थाना खामपार देवरिया
  18. का0 अरविन्द कुशवाहा थाना खामपार देवरिया
  19. का0 दिलीप सिंह थाना खामपार देवरिया
  20. का0. भारतेन्दू राय थाना खामपार देवरिया
  21. का0 राजीव कुमार थाना खामपार देवरिया
  22. का0 अजय कुमार प्रथम थाना खामपार देवरिया
  23. का0 सौरभ सिंह थाना खामपार देवरिया

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनन्‍या पांडे से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर को मिला नया प्यार क्या कैप्सूल कवर वेज होता है या नॉनवेज ? फिल्ममेकर्स के करोड़ों रुपये क्यों लौटा देते हैं पंकज त्रिपाठी? सीने पर ऐसा टैटू बनवाया कि दर्ज हुई FIR, एक पोस्ट शख्स को मुशीबत में डाला इस वजह से हार्दिक पंड्या को नहीं बनाया कप्तान