उत्तर प्रदेश के कुशीनगरजिले में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। यहां हल्दी रस्म के दौरान करीब 30 महिलाएं एवं लड़कियां कुएं में गिर गईं। इनमें से 9 बच्चियों समेत 13 को स्थानीय लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चियों की उम्र 5 से 15 साल बताई जा रही है।

नौरंगिया स्कूल टोला के रहने वाले परमेश्वर कुशवाहा के यहां शादी समारोह के तहत मटकोड़ (हल्दी रस्म) का कार्यक्रम था। रात करीब 10 बजे के आसपास 50-60 महिलाएं और लड़कियां गांव के बीच में बने पुराने कुएं के पास खड़ी थीं। कुएं को लोहे की जाली से ढका गया था। जाली पर महिलाओं और बच्चियों के चढ़ने के कारण लोहे की जाली टूट गई और हादसा हो गया।

शादी की हल्दी रस्म में कुआं पूजन के दौरान हुए हादसे में अब तक 13 की मौत हो चुकी हैं। इसमें 9 बच्चियां और 4 महिलाएं हैं। जब हादसा हुआ उसके चंद सेकंड्स पहले तक वहां खुशी का माहौल था। महिलाएं नाच-गा रहीं थीं। नाचते-गाते कुछ महिलाएं कुएं की स्लैब पर चढ़ गई। उनकी देखादेखी कुछ बच्चियां भी चढ़ गईं। कमजोर स्लैब वजन सह नहीं पाई और टूट गई।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पति से तलाक के बाद बेटी की परवरिश के लिए दर-दर भटक रही ये एक्ट्रेस गोविंदा की भांजी आरती सिंह का शादी के 4 महीने बाद होगा तलाक ? डार्क सर्कल को करें बाय, बस अपनाएं ये घरेलु उपाय अपनी बोल्ड लुक की वजह से बदनाम है ये मुस्लिम एक्ट्रेस, क्रिश्चियन से की शादी बहुत खास है पांडवों से जुड़ी इस शिव मंदिर का इतिहास