उत्तर प्रदेश के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को MP-MLA कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। उन पर 2 लाख रु. का जुर्माना भी लगाया गया है। गायत्री प्रजापति को फैसले के वक्त कोर्ट में फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया।
ये भी पढ़िए: नीलगाय काटने के मामले में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीन गिरफ्तार
कोर्ट ने यह फैसला चित्रकूट की महिला से गैंगरेप और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश के मामले में सुनाया है। मामले में 2 अन्य आरोपियों आशीष शुक्ला और अशोक तिवारी को भी उम्रकैद की सजा मिली है। 2 दिन पहले (10 नवंबर) ही तीनों को दोषी ठहराया गया था। गायत्री प्रसाद सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।