शुक्रवार को पुलिस लाईन देवरिया के प्रेक्षा गृह में पुलिस अधीक्षक देवरिया डा.श्रीपति मिश्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री राजेश कुमार सोनकर द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं विवेचकगणों के साथ 6 माह से अधिक समय से लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा के क्रम में प्रत्येक थानों के थाना प्रभारी एवं संबन्धित विवेचकगण से विवेचनात्मक कार्यवाही के संबन्ध में पूछ-ताछ करते हुए उनके निस्तारण के लिए बताया गया तथा कहा गया कि विवेचनाओं के निस्तारण में यदि कोई परेशानी आ रही हो अथवा विवेचकगणों को कोई समस्या हो तो वह अपने क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक एवं मुझ पुलिस अधीक्षक देवरिया से राय ले सकते हैं किन्तु किसी भी कारण से विवेचनाओं को अनावश्यक रूप से लम्बित रखना क्षम्य नहीं होगा यदि कोई भी ऐसा करता है तो उसके खिलाफ संबन्धि प्रभारी/थानाध्यक्ष के साथ-साथ विवेचकगणों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
Post Views: 559