Site icon Sachchai Bharat Ki

PM Mother Death: नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का निधन, पीएम ने दी मुखाग्नि

PM Mother Death

PM Mother Death

PM Mother Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा शुक्रवार की सुबह 3:30 बजे निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। नरेंद्र मोदी ने उन्हें मुखाग्नि दी। यूएन मेहता अस्पताल में उन्होंने आखिरी साँस ली। अंतिम सफर के दौरान नरेसरा मोदी मां की पार्थिव शरीर कंधे पर लेकर गांधी नगर स्थित घर से निकले। यात्रा के दौरान वे शव वाहन में ही पार्थिव शरीर के करीब बैठे रहे।

हीराबा मोदी का शुक्रवार तड़के 3:30 बजे यूएन मेहता अस्पताल में निधन हुआ। हीराबा मोदी100 साल की थीं। मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कफ की शिकायत भी थी। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी माँ से मिलाने हॉस्पिटल गए थे। वहां वे लगभग 80 मिनट रुके थे।

मोदी ने खुद ही निधन की जानकारी ट्वीट के जरिए दी। इसके बाद सुबह 7:45 बजे अहमदाबाद पहुंचे। यहां से वे सीधे गांधीनगर के रायसण गांव में भाई पंकज मोदी के घर गए। पार्थिव देह यहीं रखी गई थी। मोदी के पहुंचते ही अंतिम यात्रा शुरू हुई। सेक्टर-30 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने ट्वीट कर लिखा- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। श्री मोदी ने ‘मातृदेवोभव‘ की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने‌ जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं!

कांग्रेस संसद राहुल गाँधी ने ट्वीट कर लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।

एक पुत्र के लिए माँ पूरी दुनिया होती है। माँ का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!
Exit mobile version