Poor MLA: आज भी ऐसे विधायक चुने जाते हैं ! ये खगड़िया के अलौली से RJD विधायक रामवृक्ष सदा हैं। मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने इन्हें गरीब कोटे के सरकारी आवास की चाभी प्रदान की, आवास की चाभी मिलते ही ये विधायक जी फफक-फफक कर रोने लगे ? विधायक जी की कुल चल-अचल संपत्ति 70 हजार रुपए की है।
ये भी पढ़े: चुनाव आयोग ने Akhilesh Yadav से माँगा सबूत, अखिलेश ने लगाया था गंभीर आरोप
जी हाँ मैं बात कर है हूँ बिहार के खगड़िया जिले के अलौली से विधायक रामवृक्ष सदा की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को RJD के ट्वीटर हैंडल से शेयर किया गया है। जिसमें विधायक रामवृक्ष सदा आवास योजना के तहत सरकारी आवास मिलने के बाद रोने लगे। उन्होंने कहा हम मुसहर समाज से आते हैं! मा० लालू प्रसाद यादव जी ने हमें नेता बनाया, MLA बनाया, देश से जोड़ा, आज उसका फल है। अलौली के जनता मालिक को प्रणाम करते हैं!” लालू जी ने ग़रीबों को आवाज़ दी, तेजस्वी यादव जी ताकत देंगे!
ये भी पढ़े: Poison Tea: मैनपुरी में जहरीली चाय पीने से 3 लोगों की मौत, 2 लोग गंभीर रूप से घायल
उन्होंने कहा पुरे बिहार में सबसे गरीब विधायक हम है। जिस दिन गरीब को कुछ मिलता है उसी दिन दिवाली होती है। आज माननीय मुख्यमंत्री जी जो मुझे चाभी दिया शायद ऐसा सपनो में भी नहीं सोचा होगा। उन्होंने ने बताया की हम मुसहर जाती से आते है। चुनावी हलफ़नामे के मुताबिक़ मुसहर जाति के इन विधायक जी की कुल चल-अचल संपत्ति मात्र 70 हजार रुपए की है !
विधायक रामवृक्ष सदा ने आगे बताया की हमारे क्षेत्र के जो जनता मालिक आते थे तो हम लोग फ़ोन करते थे की आप हमारी मदद कीजिये, हमें रहने के लिए दीजिए, हम लोग भटक रहे है। 30 साल से संघर्ष करके हम यहाँ आये है।