Smack SmugglingSmack Smuggling

नशे के कारोबार से जुड़ी महिलाओं की कहानी आपने फिल्मों में ही देखी होगी। आज हम रियल लाइफ में महिला तस्करों की कहानी बताएंगे। मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का है जहां थाना कुतुबशेर पुलिस ने नशे के कारोबार Smack Smuggling के गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने 8 महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से 140 ग्राम स्मैक बरामद की है। जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 23 लाख रुपए बताई जा रही है। पकड़ी गई महिलाओं का गिरोह शहर के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर स्मैक की तस्करी को अंजाम दे रहा था। खास बात तो ये है कि इस गिरोह की सरगना भी महिला ही है। जो गिरोह की सदस्यों को स्मैक उपलब्ध कराती है।

ये भी पढ़िए: इंतजार करती रही दुल्हन, बारात लेकर नहीं पहुंचा (Greedy Groom) लालची दुल्हा

कुतुबशेर थानाध्यक्ष पीयूष दीक्षित ने मुखबिर की सूचना पर अंधेरी बाग के आसपास के इलाके में नशे का कारोबार जोरो पर चल रहा है। कुछ महिलाएं युवाओं को अपने हुश्न के जाल में फांसकर न सिर्फ वैश्यावृति कर रही थी बल्कि उन्हें स्मैक की लत लगा देती थी। जिसके बाद आसपास के युवा  नशे के दल दल में जा रहे थे। पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर नशे के कारोबार ले लिप्त महिलाओं के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह की सरगना समेत 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं के पास से 140 ग्राम स्मैक, 12500 रुपये नगदी और आपत्ति जनक सामान बरामद हुआ है।

ये भी पढ़िए: शादी के तोहफे मिला Teddy Bear हुआ ब्लास्ट, दूल्हे ने गंवाई एक हाथ और आंख

गिरफ्तार की गई महिला तस्कर

1, सोनिया उर्फ इरमनाज पत्नी वसीम नि. मौहल्ला नदीम कालोनी पानी की टंकी के पास थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर

2, इमराना उर्फ छोटी पत्नी मौहम्मद फिरोज नि. ग्राम हबीबगढ हाजी का मक्खी का रिठान थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर

3, चाँदनी पत्नी नौशाद नि. ग्राम लाहिया गढ थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर

4, हाजिरा उर्फ बेबी पत्नी सलीम उर्फ बेबी नि. एकता कालोनी अकबर मस्जिद के पास थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर

5, इशरत पत्नी मौहम्मद नसीम नि. 62 फुटा रोड गली न. 6 चाँद कालोनी थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर

6, उजमा उर्फ भूरी पत्नी अब्दुल कादिर नि. 62 फुटा रोड गली न. 6 चाँद कालोनी थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर

7, अनम उर्फ बबली उर्फ मुसराफा पत्नी जहाँगीर नि. शकूरनगर मानकमऊ थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर

8, अफसाना पत्नी मौहम्मद नदीम नि. 62 फुटा रोड गली न. 6 चाँद कालोनी थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर को

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि महिला तस्करों के बरामद स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 23 लाख रुपये है। महिला अभियुक्तो के खिलाफ 8/21 एनडीपीएस एक्ट की धारा मे अभियोग पंजीकृत करके न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि ये महिलाएं अपने इस ठिकाने से स्मैक लेकर अपने-अपने क्षेत्र मे जाकर अपने घरो व उसके आसपास फुटकर मे स्मैक बेचते थी। सोनिया व भूरी बड़ी मात्रा मे माल लेकर देहरादून व हरिद्वार मे सप्लाई करती थी। इस सम्बन्ध मे एक युवती द्वारा सोनिया पर 18 मार्च 2022 को उक्त आरोप भी लगाया गया है। उक्त युवती द्वारा सोनिया ने अपने पति वसीम से मिलकर देहरादून मे ड्रग न सप्लाई करने पर उसके साथ बलात्कार का करना बताया है। जिसमे थाना कुतुबशेर पर मु0अ0स0 85/22 धारा 328/376/506 पंजीकृत है। पीडिता किसी कारणवश अपने 164 सीआरपीसी के बयानो मे अपनी बात से मुकर गई थी। इस प्रकरण मे गैंग लीडर भूरी का पति अब्दुल कादिर भी नशे का अवैध कारोबार देहरादून व अन्य शहरो मे कर रहा है। इस गैंग को उजमा उर्फ भूरी लीड करती है।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पति से तलाक के बाद बेटी की परवरिश के लिए दर-दर भटक रही ये एक्ट्रेस गोविंदा की भांजी आरती सिंह का शादी के 4 महीने बाद होगा तलाक ? डार्क सर्कल को करें बाय, बस अपनाएं ये घरेलु उपाय अपनी बोल्ड लुक की वजह से बदनाम है ये मुस्लिम एक्ट्रेस, क्रिश्चियन से की शादी बहुत खास है पांडवों से जुड़ी इस शिव मंदिर का इतिहास