देवरिया: भलुअनी थाना क्षेत्र के एक गाव में दोस्तो संग कसिली नाले में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
क्षेत्र के पड़री गुर्राव निवासी सार्थक 13 वर्ष पुत्र ब्रजेन्द्र राव दोपहर के समय बंजरिया और पड़री गुर्राव के बीच बह रहे कसिली नाले पर बने पुल पर गया था। वहां वह दोस्तो के साथ स्नान कर रहा था कि उसका पैर फिसल गया और तेज पानी के बहाव में चला गया। काफी समय बाद जब बाहर नही आया तो साथ नहा रहे बच्चो ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण इकठ्ठा हुए और उसकी तलाश शुरू की। करीब ढाई घंटे बाद घटनास्थल से करीब एक किमी दूर दिखाई दिया। आनन फानन में स्वजन देवरिया लेकर गए परन्तु कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गयी।
![](https://sachchaibharatki.com/wp-content/uploads/2021/10/245183319_4793788640654181_3472651278276976988_n.jpg)