यूपी के प्रयागराज में Girls Hostel के संचालक की घिनौनी करतूत का खुलासा हुआ है। मामला कर्नलगंज थाना क्षेत्र के म्योहल चौराहे के पास का है। यहीं रहने वाला आशीष खरे गर्ल्स हॉस्टल का संचालक है। दरअसल, Girls Hostel के वॉश रूम में खुफिया कैमरा मिला है। छात्राओं को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने जमकर हंगामा कर दिया। शिकायत पर पुलिस पर हॉस्टल संचालक आशीष खरे को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, बाथरूम के शावर से कैमरे और अन्य उपकरण बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि हॉस्टल संचालक बाथरूम में लड़कियों का न्यूड वीडियो बनाता था। फिलहाल, पुलिस की टीम उससे पूछताछ में जुटी है।
शॉवर के बीच में सेट किया था खुफिया कैमरा
मामला कर्नलगंज थाना क्षेत्र के म्योहल चौराहे के पास का है। यहीं रहने वाला आशीष खरे गर्ल्स हॉस्टल का संचालक है। आशीष ने गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में शॉवर के बीच में खुफिया कैमरा सेट कर दिया था। वाईफाई के जरिए कैमरे का वीडियो अपने कम्प्यूटर में रिकॉर्ड करता था।
कैसे हुआ खुफिया कैमरे का खुलासा ?
गुरुवार को वॉशरूम में एक युवती नहाने गई। पानी नहीं आने पर युवती ने शॉवर को हिलाया तो उसमें से कैमरा नीचे गिर गया। कैमरे को देखते ही युवती के होश उड़ गए। युवती ने हंगामा करते हुए पहले गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों को सूचना दी। फिर मामले की पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गर्ल्स हॉस्टल के संचालक आशीष खरे को पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि हॉस्टल संचालक आशीष खरे एक डॉक्टर का बीटा है। वह छात्राओं को बहुत कम पैसे पर कमरा किराये पर देता था। आरोपी आशीष के कमरे से मोबाइल, कम्प्यूटर, और बड़ी तादात में सीडी बरामद किया गया है। वहीँ लड़कियों को शक है कि उनका न्यूड वीडियो का गलत इस्तेमाल हो सकता है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ कर रही है।