All Eyes on Reasi

All Eyes on Reasi: जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों पर आतंकी हमले की दुनियाभर में निंदा की जा रही है।रियासी, जम्मू-कश्मीर के शांत और प्राचीन गाँवों में से एक है। जिसे अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां आतंकवाद की काली चादर ने ढांचा। हाल ही में रियासी में एक दुखद घटना घटी जिसमें एक तीर्थयात्री बस पर हमला किया गया, जिससे कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

इस घटना के बाद लोगों ने तय किया कि वे आंतकवाद के खिलाफ एकजुट होंगे। घटना के बाद ‘ऑल आइज ऑन रियासी’ यानी सभी की निगाहें रियासी पर हैं हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। अभी भी लोगों जमकर अपना आकोश हैशटैग और पोस्ट के जरिए दिखा रहे है। डच सांसद गीर्ट विल्डर्स ने भी हिंदुओं के समर्थन में पोस्ट जारी की है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि कश्मीर घाटी में पाकिस्तानी आतंकियों को हिंदुओं की हत्या करने की इजाजत न दें। अपने लोगों की रक्षा करो भारत!।

All Eyes on Reasi क्यों कर रहा ट्रेंड

इस हमले के बाद, सोशल मीडिया पर ‘ऑल आईज ऑन रियासी’ ट्रेंड हो रहा है। जिससे साफ हो रहा है कि लोगों की नजरें रियासी के इस घटनाक्रम पर हैं। यह ट्रेंड एक साझा ध्यान का परिणाम है, जिसमें लोग इस हमले के खिलाफ उनकी निंदा कर रहे हैं और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की बात कह रहे हैं।

लोगों ने सोशल मीडिया पर इस हमले पर तरह-तरह की प्रतक्रिया दी। साथ में ‘ऑल आईज ऑन रियासी’ का हैश टैग डाला। कुछ नेटिजन्स ने राफा की स्थिति के बारे में मुखर होने के बावजूद रियासी त्रासदी पर बॉलीवुड हस्तियों की चुप्पी की आलोचना की। लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। एक यूजन ने इस हमले की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि देखते हैं कितने सेलेब्स #AllEyesOnReasi के लिए आवाज उठाते हैं। इतना ही नहीं, All Eye on Vaisho Devi attack भी काफी ट्रेंड कर रहा है। जिससे लोगों के आकोश साफ नज़र आ रहा है।

All Eyes on Reasi

आतंकी हमले से 10 की हुई मौत, 33 घायल

बता दें कि रविवार शाम आतंकियों ने तीर्थयात्रियों की बस पर हमला किया था, ये सभी वैष्णो देवी दर्शन करने जा रहे थे। इसमें 3 महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हुई और 33 घायल हुए। यह 9 जून को हुए आतंकवादी हमले का नतीजा थी। इस आतंकी हमले में बस में सवार 10 तीर्थयात्रियों की जान चली गई। जब उनकी बस पर आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ गोलिया बरसा दी। आतंकियों ने बस के ड्राइवर को भी गोली मारी। गोली लगने से बस के ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और बस गहरी खाई में गिर गई। ये बस शिव खोरी से कटरा जा रही थी। इस हमले 33 तीर्थयात्री घायल बताए जा रहे हैं। इस हमले की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली तो लोगों का गुस्सा देखने को मिला।

बॉलीवुड पर लोगों ने जताई नाराजगी

सोशल मीडिया पर इस मामले की भागीदारी को लेकर भी सवाल उठाया गया है। कई यूजर्स ‘ऑल आईज ऑन राफा’ ट्रेंड पर मिल रहे बॉलीवुड हस्तियों के समर्थन पर भी सवाल उठा रहे हैं, जो कि ‘ऑल आइज ऑन रियासी’ पर छुप बैठे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ‘क्या आपने किसी भारतीय सेलिब्रिटी को रियलिटी के लिए रोते हुए देखा है? वे केवल तभी रोते हैं जब उन्हें एजेंडा चलाना होता है या पैसे कमाने होते हैं।’ अन्य यूजर ने लिखा कि इस्लामिक आतंकवादियों ने जम्मू एवं कश्मीर के वैष्णो देवी में हिंदुओं का नरसंहार किया। कम से कम 10 हिंदुओं की जान चली गई।

NEET UG 2024: नीट के रिजल्ट में उलझे स्टूडेंट्स: क्या होगा अगला कदम?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनन्‍या पांडे से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर को मिला नया प्यार क्या कैप्सूल कवर वेज होता है या नॉनवेज ? फिल्ममेकर्स के करोड़ों रुपये क्यों लौटा देते हैं पंकज त्रिपाठी? सीने पर ऐसा टैटू बनवाया कि दर्ज हुई FIR, एक पोस्ट शख्स को मुशीबत में डाला इस वजह से हार्दिक पंड्या को नहीं बनाया कप्तान