Dr. Pankaj ShuklaDr. Pankaj Shukla

Dr. Pankaj Shukla: पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ व जन प्रतिनिधियों के सौजन्य से देवरिया जिले के मुख्यालय पर स्थित नगरपालिका परिषद के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे जनपद देवरिया के भागलपुर विकास खण्ड के एआरपी हिन्दी डा0 पंकज शुक्ल को उत्कृष्ट शिक्षक व सर्वश्रेष्ठ मंच संचालक के रूप मे सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़े: Barhaj/Deoria: विधुत विभाग पर ग्राम वासियो ने किया प्रदर्शन

मंच पर देवरिया के लोकप्रिय सांसद डा0 रामापति राम त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश सरकार की ग्रामीण विकास व अभियंत्रण मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, पूर्व विधायक प्रोफ़ेसर सत्यप्रकाश त्रिपाठी, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा डा0धर्मेन्द्र सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह,सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम शुक्ल, संघ की जिलाध्यक्ष हेमा त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति थी। पंकज अपने उद्बोधन से सभा में प्राण भर दिए। इस कार्यक्रम के संचालकीय दायित्व का निर्वहन कर रहे पंकज को उपस्थिति अतिथिगण व जनसमूह द्वारा जो सम्मान दिया गया वह अविस्मरणीय है। जूनियर शिक्षक संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए इक्कीस अध्यापकों का सम्मान किया गया।

पंकज मूल रूप से देवरिया जनपद के बरहज तहसील के अन्तर्गत स्थित पुरैना करायल शुक्ल के निवासी है। वर्तमान में ये बेसिक शिक्षा परिषद जनपद देवरिया के विकास खण्ड भागलपुर मे एआरपी हिन्दी के पद पर कार्यरत हैं। इसके पूर्व पंकज शुक्ला को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान के लिए बहुत सारे उच्च कोटि के सम्मान से नवाजा जा चुका है अभी हाल मे ही इनका चयन डाक्टरेट की मानद उपाधि के लिए भी हुआ है।

ये भी पढ़े: UP SCR: दिल्ली NCR की तर्ज पर बनेगा UP SCR, सीएम ने बताई वजह

पंकज को इस उपलब्धि के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम,सांसद डा0रमापति राम त्रिपाठी,प्रोफ़ेसर सत्यप्रकाश त्रिपाठी,नपा अध्यक्ष अलका सिंह,बृजभूषण गोड,पूर्व विधायक सुरेश तिवारी,बीईओ भागलपुर सत्यप्रकाश कुशवाहा, बीईओ बैतालपुर नवनीत चौबे,बीईओ सदर विजयपाल नरायण तिवारी,यसआरजी उपेन्द्रनाथ उपाध्याय व डा0 शीला चतुर्वेदी,एआरपी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विपिन दुबे,एआरपी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश शुक्ल,गीतकार वीरेन्द्र मिश्र बिरही,सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामनरायण चौबे,ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0राजेंद्र त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय काउंसलर विजय कुमार सिंह, वरिष्ठ एआरपी अमित शर्मा,हेमा त्रिपाठी,संध्या जोशी,संजय पाण्डेय, संजय राव,मधुरेन्द्र यादव,अंजना मिश्रा,कामिनी मिश्रा,नीरजा बसंती,मीरा कुशवाहा,संजीव मौर्या,राकेश सिंह,ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र आदि ने बधाई दी।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनन्‍या पांडे से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर को मिला नया प्यार क्या कैप्सूल कवर वेज होता है या नॉनवेज ? फिल्ममेकर्स के करोड़ों रुपये क्यों लौटा देते हैं पंकज त्रिपाठी? सीने पर ऐसा टैटू बनवाया कि दर्ज हुई FIR, एक पोस्ट शख्स को मुशीबत में डाला इस वजह से हार्दिक पंड्या को नहीं बनाया कप्तान