देवरिया: जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं हमारे समाज में आज भी महिलाओं को लेकर नकारात्मक सोच रखी जाती है। इस सोच में बदलाव करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान का संचालन किया जाता है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की योजनाएं भी संचालित की जाती है। आज हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जिसका नाम यूपी मिशन शक्ति 3.0 है।
ये भी पढ़िए: देवरिया: बस और बोलेरो की टक्कर से 6 की मौत, तिलक समारोह से लौटते समय हुए हादसा
इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण किया जाएगामहिलाओं और लड़कियों को जागरूक करना है। उन्हें स्वावलंबी बनाना है। इसके अलावा महिलाओं के प्रति हिंसा करने वाले लोगों की पहचान उजागर करना, महिलाओं को राज्य में सुरक्षित महसूस कराना है। मिशन के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए शासन स्तर से कई अभियान और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।इसी क्रम में जनपद देवरिया के थाना खामपार पुलिस द्वारा dig/ssp सर के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य ने छात्राओं को डायल 112 वूमेन पावर लाइन 1090 व मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर 1076 के बारे में बताया